{"_id":"6400a7af8cd347b6cd00c344","slug":"slept-by-lighting-a-candle-on-the-cylinder-old-man-died-due-to-fire-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सिलिंडर पर मोमबत्ती जलाकर सो गए, आग लगने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सिलिंडर पर मोमबत्ती जलाकर सो गए, आग लगने से बुजुर्ग की मौत
Thu, 02 Mar 2023 07:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 07:12 PM IST
सार
छर्रा के बांईकलां निवासी बुजुर्ग दिव्यांग रात्रि में वह सिलिंडर पर मोमबत्ती जलाकर सो गए। मोमबत्ती की चिंगारी से अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में छर्रा थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बांईकलां निवासी एक बुजुर्ग की सिलिंडर में आग लगने से चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव बांईकलां निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग जयपाल पुत्र हरदेव सिंह मजदूरी करते हैं। वह शराब के आदी बताए जाते हैं। बुधवार की रात्रि में वह सिलिंडर पर मोमबत्ती जलाकर सो गए। मोमबत्ती की चिंगारी से अचानक सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
आग की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई। ग्राम प्रधान पति वीरपाल सिंह ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके एक पुत्री की शादी हो गई, जबकि पुत्र काफी समय पहले गांव छोड़कर अन्य कहीं चला गया है।
विज्ञापन