फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sleeping wife and two sons attacked with shovel, injured

Aligarh News: सोती हुई पत्नी और दो बेटों पर फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार, घायल, आरोपी फरार

Thu, 22 May 2025 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 22 May 2025 02:00 AM IST
सार

रात में शराब पीकर घर आकर आरोपी रोजाना की तरह सभी के साथ सो गया। रात के 3:00 बजे पत्नी और दोनों बेटे गहरी नींद में सो रहे थे, तभी आरोपी ने कमरे में रखे फावड़े से तीनों पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर भट्ठे के कर्मचारी जाग गए। 

विज्ञापन
Sleeping wife and two sons attacked with shovel, injured
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना खैर क्षेत्र के सोमना रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर 21 मई तड़के एक व्यक्ति ने शराब के लिए रुपये नहीं देने पर सोती हुई पत्नी और दो युवा बेटों को फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। बेटों के सिर में गंभीर चोट आई हैं। हमलावर फरार हो गया है।

विज्ञापन


सोमना मोड़ पर अवधेश गिरी के ईंट भट्ठे पर बिहार के गया जिले के थाना टैंटुआ निवासी संजय मांझी अपने परिवार पत्नी रत्तो देवी (45) दो पुत्र आजाद मांझी (21), सोनी माझी (18) के साथ पथाई का काम करता है। पत्नी रत्तो देवी ने बताया कि मंगलवार को भट्ठा मालिक ने साप्ताहिक खर्चा लेबर को दिया गया। इसके चलते उसके पूरे परिवार को भी पैसा मिला।
विज्ञापन


शराब का आदी होने के कारण संजय मांझी ने अपनी पत्नी से शराब के पैसे मांगे। इस पर दोनों में विवाद हो गया।बेटों के आने पर वह वहां से चला गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया है। फरार पति को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर घर आया था

रात में शराब पीकर घर आकर वह रोजाना की तरह सभी के साथ सो गया। रात के 3:00 बजे पत्नी और दोनों बेटे गहरी नींद में सो रहे थे, तभी संजय मांझी ने कमरे में रखे फावड़े से तीनों पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर भट्ठे के कर्मचारी जाग गए। संजय मांझी भीड़ को इकट्ठी देख वहां से फरार हो गया।

भट्ठा मालिक ने दी पुलिस को सूचना
फावड़े से उसके दोनों बेटे आजाद और सोनी सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल थे, जबकि पत्नी के पैर में चोट आई थी। भट्ठा मालिक ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर पहले दोनों बेटों और बाद में पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed