फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sleeping girl molested in Kaifiyat Express

अलीगढ़: कैफियत एक्सप्रेस में सो रही बच्ची, पास लेट गया और करने लगा छेड़छाड़, यात्रियों ने दबोच जीआरपी को सौंपा

Fri, 04 Sep 2026 10:32 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 04 Sep 2026 10:32 AM IST
सार

इस वर्ष ट्रेन में नाबालिग से छेड़छाड़ की अब तक दो एफआईआर अलीगढ़ जीआरपी थाने में दर्ज हो चुकी हैं। इससे पहले 14 अगस्त 2026 को देहरादून एक्सप्रेस में नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Sleeping girl molested in Kaifiyat Express
पकड़ा गया आरोपी विशाल - फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस में मां व भाइयों के साथ यात्रा कर रही नौ वर्षीय एक बच्ची के साथ पेंट्रीकार के एक वेंडर ने छेड़छाड़ की। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी भागने लगा लेकिन अन्य यात्रियों ने उसे दबोच कर जीआरपी सुरक्षा दस्ते के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


बच्ची की मां की शिकायत पर अलीगढ़ जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी के अनुसार, आजमगढ़ की रहने वाली एक महिला जनपद बुलंदशहर में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। वह रक्षाबंधन पर बच्चों के साथ अपने पैतृक घर गई थीं। वापसी में वह अपने दो बेटों व एक नौ वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन संख्या 12225 कैफियत एक्सप्रेस में कोच संख्या एस-03 में अलीगढ़ स्टेशन तक सफर कर रही थीं।
विज्ञापन


महिला रात में एक बेटे के साथ एक बर्थ पर थीं जबकि बेटी दूसरे बेटे के साथ दूसरी बर्थ पर सो रही थी। ट्रेन रात करीब तीन बजे इटावा स्टेशन से आगे बढ़ी। आरोप है कि ट्रेन की पेंट्रीकार में कार्यरत वेंडर अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क, नौरंगाबाद छावनी निवासी विशाल चौहान ने बच्ची को अकेला देखा। वह बच्ची के पास लेट गया और छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची की आंख खुली तो उसने विरोध करते हुए शोर मचाया। आसपास के यात्री व ऊपर की बर्थ पर सो रही मां की आंख खुल गई। इस पर आरोपी वेंडर वहां से भागने लगा मगर अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी एस्कॉर्ट ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मां ने तुरंत ही घटना की सूचना महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी दे दी। ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने पर आरोपी को नीचे उतार लिया गया। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी विशाल चौहान के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।


ट्रेन में छेड़छाड़ के मामले 
इस वर्ष ट्रेन में नाबालिग से छेड़छाड़ की अब तक दो एफआईआर अलीगढ़ जीआरपी थाने में दर्ज हो चुकी हैं। इससे पहले 14 अगस्त 2026 को देहरादून एक्सप्रेस में नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया था। वर्ष 2025 में भी ट्रेन में छेड़छाड़ का एक मामला अलीगढ़ जीआरपी थाने में दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed