{"_id":"648b6f0f4c52a90dab01c35f","slug":"skating-players-landed-on-the-road-with-banners-and-posters-in-their-hands-aligarh-news-c-2-ali1009-143107-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हाथों में बैनर- पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे स्केटिंग खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हाथों में बैनर- पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे स्केटिंग खिलाड़ी
विज्ञापन
विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकत दिवस पर लोगों में जागरूकता लाने के लिए बृहस्पतिवार को सामाजिक संस्थाओं की ओर से स्केटिंग रैली का आयोजन किया गया। स्केटिंग कर रहे बच्चों ने रैली के माध्यम से हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर बुजुर्गों के दुर्व्यवहार के प्रति लोगों को जागरूक किया।
स्केटिंग रैली में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य भारद्वाज समेत छोटे-छोटे बच्चे बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव जाग्रत करते हुए चल रहे थे। राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल एकेडमी, उड़ान सोसायटी एवं सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिलाधिकारी आवास से मैरिस रोड चौराहा और सेंटर प्वाइंट होते हुए नगर निगम के सेवा भवन पर समाप्त हुई। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि बुजुर्ग कभी बच्चे थे। अगर बच्चों को वह संस्कार मिल गए तो उनकी समझ में आ जाए कि हमको आगे चलकर बुजुर्ग होना है तो बुजुर्गों का उत्पीड़न एवं परेशानियां स्वत: ही समाप्त हो जाएंगी।
मेयर प्रशांत सिंघल ने अपने परिवार का उदाहरण देते हुए बच्चों को बुजुर्गों की महत्ता बताई। यहां अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह, एसपी सिटी कुलदीप गुणावत, प्रदीप सारस्वत, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज शर्मा, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष गौरव सिंघल, उड़ान सोसाइटी के डायरेक्टर राकेश कुमार, राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल के प्रशासक तरुण हितैषी, स्केटिंग एकेडमी की कोच श्रेष्ठा गौड़ ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
रैली के दौरान सेंटर प्वाइंट उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक गर्ग के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल की चेयरपर्सन मोनिका सिंह, जितेंद्र भारद्वाज, शिवम सिंह, शिल्पी भारद्वाज, संजय अग्रवाल, गीतिका अग्रवाल, अनुपमा अग्रवाल, शिवानी वार्ष्णेय, शोभित शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन उड़ान सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।