फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six people injured in two accidents in Atrauli

Aligarh News: अतरौली में दो हादसों में छह लोग घायल

Sun, 20 Jul 2025 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 20 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in two accidents in Atrauli
कोतवाली क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में छह लाेग घायल हुए हैं। इनमें दो को अधिक चोट होने पर अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन




गांव गिजरौली निवासी बालकिशन और धर्मेंद्र बाइक से गंगा स्नान करने के लिए रामघाट जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर अतरौली निवासी एक युवती भी थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे जैसे ही तीनों चाऊपुर हौज के निकट पहुंचे तभी सामने से कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों को बचाने और एक वाहन से बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।



हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से एक युवक और युवती को अधिक चोट होने के कारण अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन




दूसरी घटना गांव तेवथू के निकट हुई है। छर्रा की ओर से सवारियां लेकर अतरौली की ओर आ रहे टेंपो में दोपहर करीब 12 बजे मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो खाई में चला गया। हादसे में टेंपो सवार श्रीमती देवी निवासी गिजरौली, विमलेश देवी निवासी कल्याण नगर और अनिल निवासी कासिमपुर कसेर घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed