{"_id":"6a8047f71e287680930bc015","slug":"six-people-burnt-by-high-tension-line-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पेट्रोल पंप पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हाईटेंशन लाइन से झुलसे छह लोग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पेट्रोल पंप पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हाईटेंशन लाइन से झुलसे छह लोग, बड़ा हादसा टला
Sat, 15 Aug 2026 04:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 15 Aug 2026 04:35 PM IST
सार
झंडा लगाने के लिए लोहे के तख्तों से एक मंच बनाया गया था। झंडा एक बड़े लोहे के पाइप में बांधा गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब लोग तख्त हटा रहे थे, तभी झंडे वाला लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया।
विज्ञापन
झुलसे युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
अतरौली में पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बडेसरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ध्वजारोहण के बाद लोहे का झंडा पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इस घटना से बालक सहित छह लोग करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति के गीत भी गाए गए। झंडा लगाने के लिए लोहे के तख्तों से एक मंच बनाया गया था। झंडा एक बड़े लोहे के पाइप में बांधा गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब लोग तख्त हटा रहे थे, तभी झंडे वाला लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे तेज करंट उतरा और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से गजेंद्र सिंह, हार्दिक और रोविंस निवासी बडेसरा झुलस गए। सौरभ पुत्र मुनेश, मनोज पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी पुरैनी और हिमांशु पुत्र वीरेश निवासी बहादुरपुर भी घायल हुए।
विज्ञापन
बिजली कटने से बची जान
सभी घायलों को तुरंत सीएचसी अतरौली ले जाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनेंद्र यादव ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि समय पर इलाज मिलने से सभी की हालत अब खतरे से बाहर है। ग्रामीणों ने बताया कि गनीमत रही कि पाइप के तार छूते ही बिजली अचानक कट गई। यदि बिजली नहीं कटती तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
घटना की जांच
पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। यह घटना समारोह के दौरान हुई लापरवाही का परिणाम थी। लोहे के पाइप को हाईटेंशन लाइन के पास ले जाना खतरनाक साबित हुआ। प्रशासन ने ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।