{"_id":"5eade4ee8ebc3e90807fd57e","slug":"six-corona-positives-found-again-after-one-day-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में एक दिन के बाद फिर छह कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 42","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में एक दिन के बाद फिर छह कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 42
Sun, 03 May 2020 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 May 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
मामलों की जानकारी लेते सरकारी अधिकारी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन का दूसरा चरण समाप्त होने से एक दिन पहले शनिवार को शहर में कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटिव के छह नए मामले प्रकाश में आए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के क्रम पर शुक्रवार को लगे ब्रेक के बाद शनिवार को आई इस खबर से प्रशासन में हड़कंप है। इनमें से पांच पुराने शहर के हॉटस्पाट उस्मानपाड़ा और उससे सटे इलाकों के हैं।
विज्ञापन
वहीं, एक बुजुर्ग महिला सराय हकीम रसलगंज इलाके से है। इस तरह जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 42 पहुंच गई है। जिनमें एक की मौत हो चुकी है और दो स्वस्थ होकर घर चले गए। तीसरा स्वस्थ होने के कगार पर है, उसकी दो रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इस तरह 38 एक्टिव मरीज हैं। आज संक्रमित पाए गए मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने व उनके परिवारों को क्वारंटीन कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी लैब द्वारा शनिवार को नमूनों की रिपोर्ट भेजी गई है। इनमें शनिवार सुबह बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम रसलगंज में एक 60 वर्षीय वृद्धा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इसके अलावा शाम को हॉटस्पाट उस्मान पाड़ा से 45 वर्षीय महिला, उससे सटे टनटनपाड़ा से 28 वर्षीय युवक, महमूद नगर से 22 वर्षीय युवक, कुरैशियान गली से 38 वर्षीय महिला व इसी गली से 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जेएन मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट जारी होने के बाद सराय हकीम की महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज में, जबकि अन्य मरीजों को हरदुआगंज में भरती कराया गया है। देर शाम टीमों ने उनके मोहल्लों में अन्य कार्यवाही शुरू कर दी थीं। परिवारों को भी क्वारंटीन कराया जा रहा था।
आज भी दुखद खबर आई है। छह नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इस तरह अब तक जनपद में 42 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिसमें से एक मरीज की मौत और 2 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं और एक मरीज की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव हैं और वह स्वस्थ है। शेष 38 एक्टिव मरीज अभी भर्ती हैं, इलाज पा रहे हैं।
यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि कोरोना के कुछ मरीजों की हालत में सुधार है, परंतु अभी तक वह एक्टिव केस ही हैं। जब तक किसी अन्य मरीज की कन्फर्म निगेटिव रिपोर्ट की पुष्टि नहीं होती है, तब तक वह एक्टिव केस ही माना जायेगा। लोगों से एक बार फिर लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील है।-चंद्रभूषण सिंह डीएम