फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six arrested for beating the accused of molesting a student

Aligarh News: छात्रा से छेड़खानी के आरोपियों को पीटने में छह गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for beating the accused of molesting a student
हाईवे पर स्थित गांव जतनपुर चिकावटी के पास शनिवार को छात्रा से छेड़खानी के आरोपियों को पीटने की घटना में शामिल छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, इस घटना का वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन




इस प्रकरण में सोमवार को अनुसूचित जाति के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। थाना बन्नादेवी की बुद्धविहार कॉलोनी निवासी सुल्तान सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई प्रदीप कुमार यू-ट्यूबर है। शनिवार को वह अपने साथी राहुल व छविचंद्र के साथ जतनपुर चिकावटी के पास वीडियो बना रहा था। इसी दौरान दो नामजदों समेत 10-15 अज्ञात लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उनके साथ मारपीट की,कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन





घटनावाले दिन पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी के आरोपी युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसी बीच उन्हें पीटने का वीडियो भी वायरल हो गया था। इस संबंध में सीओ गभाना संजीव कुमार तोमर ने बताया कि इस मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत छह लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed