{"_id":"5e595c758ebc3ef3a0769f15","slug":"sit-reached-aligarh-babri-mandi-in-aligarh-for-investigate-for-aligarh-rucks-aligarh-news-ali227919953","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में हुए उपद्रव को लेकर बाबरी मंडी पहुंची एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में हुए उपद्रव को लेकर बाबरी मंडी पहुंची एसआईटी
विज्ञापन
अलीगढ़ में हुए बवाल की जांज करती एसआईटी की टीम।
- फोटो : CITY OFFICE
बीती 23 फरवरी को हुए उपद्रव की जांच के लिए गठित एसआईटी ने 24 घंटे बाद ही काम शुरू कर दिया है। टीम शुक्रवार को बाबरी मंडी पहुंची। वहां लोगों से मिल कर बात की और उस दिन हुए उप्रदव का पूरा दृश्य दोबारा से बना कर जाना और समझा। टीम ने देखा कि भौगोलिक स्थिति के अनुसार बाबरी मंडी में रहने वाले कुछ लोगों पर बहुसंख्य लोग कैसे हमलावर हुए। बहुसंख्यक ऊपरी इलाके से नीचे की ओर किस तरह से आराम से फायरिंग और पथराव करने में सक्षम हैं। बाबरी मंडी के लोग कैसे बचे, उन्होंने जवाब में क्या किया। इस ओर से भी फायरिंग व पथराव कैसे हुआ..?
एसआईटी के साथ पहुंची एफएसएल टीम ने सैयद बाड़ा से बाबरी मंडी के बीच जो कुछ हुआ, उसको समझा। यहां तीन मुकदमों में आरोपी आमिर के घर पर भी जांच पड़ताल हुई, जो वर्तमान में फरार चल रहा है। आरोप है कि आमिर ने घर की छत से फायरिंग कर पथराव किया था। टीम ने उस इलाके के लाइसेंस धारकों की किताबें चेक कीं। किसने कब और कितने कारतूस खरीदे हैं। कारतूस कहां खर्च किए गए। उनके पास कौन-कौन से असलाह हैं, उस असलाह की मारक क्षमता कैसी और कितनी दूर की है।
टीम पौन घंटे तक यहां रही। इसके बाद टीम ऊपरकोट पहुंची और मौका मुआयना किया। वहां भी लोगों से बातचीत की। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि टीम को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है। गौर हो कि इस उपद्रव की जांच पड़ताल के वास्ते एसएसपी ने बृहस्पतिवार को ही एसआईटी का गठन किया है। जिसका पर्यवेक्षण अधिकारी एसपी क्राइम डा. अरविंद को बनाया गया है।