फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sikh society expressed its anger over the Patiala incident, said SI should be given respect

पटियाला घटना पर सिख समाज ने जताया रोष, कहा एसआई को दिए जाएं सम्मान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Sikh society expressed its anger over the Patiala incident, said SI should be given respect
सरदार भूपेन्द्र सिंह टुटेजा, नामित पार्षद नगर निगम अलीगढ़। - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। पटियाला में पुलिस टीम पर हमला और इस दौरान एक एसआई के हाथ कटने पर अलीगढ़ के सिख समाज ने रोष जताया है। प्रबुद्धवर्ग का कहना है कि यह घटना मानवीयता पर प्रश्नचिह्न लगाती है। क्योंकि कोरोना के आपातकाल में पुलिस व प्रशासन मसीहा बनकर खड़ा हुआ है। लोगों के खाने की व्यवस्था से लेकर संक्रमण न फैलने के लिए किये जा रहे विभिन्न उपायों से ही देश का भविष्य बेहतर है। ऐसे में ऐसी घटना एक घिनौना कृत्य है।
विज्ञापन
नामित पार्षद व केंद्रीय गुरुद्वारे के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह टुटेजा ने कहा है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। वहीं, हाथ कटने वाले एसआई को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सम्मानित करें। क्योंकि हमले में अपनी जान जोखिम में डालकर एसआई ने अपनी ड्यूटी निभाई है। जत्थेदार भूपेंद्र सिंह धर्म प्रचारक ने कहा कि पूरा सिख समाज आरोपियों की निंदा करता है। शत प्रतिशत सजा भी दी जाए तो कम है। सिख समाज कभी भी इसका समर्थन नहीं करता है। हम सभी पुलिसकर्मियों का सम्मान करते हैं। जो रात दिन जनता की सेवा में लगे हुए हैं। नगर पालिका के कर्मचारियों और ड्यूटी दे रहे डॉक्टरों को भी दिल से धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed