{"_id":"64b2f5e886a54855f30e1885","slug":"shot-the-murderer-in-aligarh-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Crime: हत्यारोपी को मारी गोली, कमर के रास्ते रीड़ की हड्डी में लगी, दूसरी बार हुआ हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Crime: हत्यारोपी को मारी गोली, कमर के रास्ते रीड़ की हड्डी में लगी, दूसरी बार हुआ हमला
Sun, 16 Jul 2023 01:09 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:09 AM IST
सार
जाकिर नगर गली नंबर तीन का सादान घूमते हुए घर आ रहा था। तभी देर शाम सात बजे जीवनगढ़ गली नंबर दस के पास उसे दो युवकों ने घेरकर फायरिंग कर दी। हमले में जख्मी सादान ने बताया कि पूर्व में भी उस पर चार लोगों ने हमला किया था। उस समय भी गोली लगी थी।
विज्ञापन
गोली मारी प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के क्वारसी क्षेत्र के जीवनगढ़ इलाके में एक हत्यारोपी को वर्चस्व की खातिर शनिवार देर रात गोली मार दी गई। यह हमला उस पर पिछले कुछ दिनों में दूसरी बार हुआ है। गोली कमर के रास्ते रीड़ की हड्डी में लगी है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जाकिर नगर गली नंबर तीन का सादान घूमते हुए घर आ रहा था। तभी देर शाम सात बजे जीवनगढ़ गली नंबर दस के पास उसे दो युवकों ने घेरकर फायरिंग कर दी। हमले में जख्मी सादान ने बताया कि पूर्व में भी उस पर चार लोगों ने हमला किया था। उस समय भी गोली लगी थी। शुक्रवार को उसने खुद पर हमले का अंदेशा जताते हुए एसएसपी से शिकायत की थी। पूर्व के हमले के आरोपी फरार चल रहे हैं। इसी क्रम में यह हमला होना बताया गया है।
विज्ञापन
इधर, हमले की सूचना पर एसपी सिटी व क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी में फैसल सहित दो हमलावर कैद मिले हैं। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा के अनुसार पिछले दिनों सादान पर किसी युवक को पीटने का आरोप लगा था। यह पूर्व में हत्या में भी जेल रहा है। यह वर्चस्व को लेकर हमला हुआ है। पूर्व में भी इस पर हमला हो चुका है।
विज्ञापन