फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shot in the snatch of a gun, a man injured

तमंचे की छीनाझपटी में चली गोली, युवक जख्मी

Wed, 26 May 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shot in the snatch of a gun, a man injured
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के नगला तिकौना में मंगलवार दोपहर दोस्तों में लोड तमंचे को लेकर हुई छीनाझपटी में चली गोली एक युवक के पेट में जा धंसी। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया। वहीं पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल साथी दोस्त तमंचा मौके पर ही छोड़कर फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मूल रूप से गांधीपार्क के एटा चुंगी शिवम विहार निवासी 20 वर्षीय अमन कुमार नशे का आदि है। इसे लेकर उसके घर में कलह रहती है। मंगलवार दोपहर भी पिता मान सिंह ने उसे किसी बात पर जमकर डांटा था। इस पर दोपहर करीब 2 बजे वह गुस्से में घर से तमंचा लेकर नगला तिकौना अपने दोस्तों के पास आ रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच नगला तिकौना के खाली प्लाट में अमन तमंचे में कारतूस लोड कर उसे छिपाने लगा। इसी बीच उसके दो दोस्त आ गए और तमंचा दिखाने की कहने लगे। अमन ने मना कर दिया। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां अमन व उसके दोनों दोस्तों में तमंचे को लेकर छीनाझपटी होने लगी। तभी लोड तमंचे से गोली चली और अमन के पेट में जा धंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह जख्मी होकर वहीं गिर गया। यह देख उसके दोस्त भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पहले उसे जिला अस्पताल ले गई और वहां से मेडिकल कॉलेज में भरती करा दिया। घटनास्थल पर एसपी सिटी कुलदीप गुणावत, सीओ विशाल चौधरी, इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल भी आ गए। एसपी सिटी के अनुसार तमंचे की छीना-झपटी में गोली चली है। उसके दोस्त फरार हैं। बाकी जांच की जा रही है। घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed