फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   shortage of radiologists in deendayal joint hospital

दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट की कमी

Tue, 30 Aug 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
shortage of radiologists in deendayal joint hospital
पंडित दीन दयाल चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने में परेशानी हो रही है। कई घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं, जिसके कारण मरीज मायूस होकर लौट रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर रेडियोलॉजिस्ट का कहना है कि एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट होने के कारण यह परेशानी हो रही है। स्टाफ के लिए कई बार सीएमएस ने उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट जगमोहन शर्मा ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की कमी होने की वजह से काम का दवाब रहता है। इनका कहना है कि मैं अकेला सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजाना 50 से 60 मरीजों का अल्ट्रासाउंड करता हूं। करीब 240 एक्सरे भी हो रहे हैं। जबकि पंद्रह दिन पुूर्व तक मात्र 125 एक्सरे ही हुआ करते थे। इनके अलावा प्रतिदिन 10 केस पुलिस के भी होते हैं, जिनकी एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड करवाकर खुद रिपोर्ट तैयार करनी होती है। यहां पर रेडियोलॉजिस्ट के साथ कम से कम दो डॉक्टर होने चाहिए, ताकि मरीजों के समय से एक्सरे और अल्ट्रासाउंड हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed