फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   shopping start for rakhi

Aligarh News: सजा राखियों का बाजार, पहुंचने लगे खरीदार

Wed, 29 Jul 2026 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 29 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
shopping start for rakhi
दुकान में राखियां करतीं महिलाएं व युवती। संवाद
रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। बहनें भाइयों के लिए सुंदर व आकर्षक राखियां पसंद कर रही हैं। इस बार पारंपरिक राखियों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइनों की राखियां भी लोगों को खूब लुभा रही हैं।
विज्ञापन



दुकानों पर जड़ी वर्क, मोतियों, कुंदन और स्टोन से सजी राखियों की अच्छी मांग है। वहीं बच्चों के लिए छोटा भीम, मोटू पतलू, टॉम एंड जेरी समेत कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बाजार में इन राखियों की कीमत 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन



जयगंज के दुकानदार गौरव अग्रवाल ने बताया कि जैसे-जैसे रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक आएगा, खरीदारी और तेज होगी। जिन बहनों के भाई दूसरे शहरों या विदेश में रहते हैं, वे समय पर राखी पहुंचाने के लिए कोरियर के माध्यम से राखियां भेज रही हैं। रेलवे रोड पर राखियां बेच रहे धर्मेश कुमार का कहना है कि अभी त्योहार में कई दिन बचे हैं। आने वाले दिनों में बिक्री तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





महिलाओं से बातचीत
हर साल की तरह इस बार भी वह अपने भाई के लिए खास राखी खरीदने आई हूं। बाजार में कई नई डिजाइनों की राखियां उपलब्ध हैं, जिनमें कुंदन और मोतियों वाली राखियां उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आई हैं। - बिंदु शर्मा




मेरे भाई दूसरे शहर में नौकरी करते हैं, इसलिए मैं समय रहते कोरियर के जरिये राखी भेज देती हूं। बाजार में बच्चों और बड़ों, सभी के लिए सुंदर राखियां उपलब्ध हैं और इस बार कार्टून के किरदारों वाली राखियां बच्चों को पसंद आ रही हैं। भावना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed