फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   shopkeeper attacked Aligarh Nagar Nigam team leader

Aligarh News:अतिक्रमण हटवा रहे प्रवर्तन दल निरीक्षक का बांट से मारकर सिर फोड़ा, रिपोर्ट दर्ज, तीन हिरासत में

Mon, 23 Feb 2026 01:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 01:45 PM IST
सार

तस्वीर महल चौराहे पर दीवानी से लेकर पुलिस लाइन की ओर से सड़क पर फलों की ढकेल लगती है। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर सोमवार को प्रवर्तन टीम  ढकेलों को हटवाने पहुंच गईं। टीम के सदस्यों ने ढकेलों को हटवाना व उनका सामान जब्त करना शुरू किया तो फल विक्रेता विरोध करने लगे।

विज्ञापन
shopkeeper attacked Aligarh Nagar Nigam team leader
ढकेल हटवाने पहुंची अलीगढ़ नगर निगम की टीम, घायल मुनेश पाल सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के तस्वीर महल चौराहा पर 23 फरवरी दोपहर अतिक्रमण हटवा रही नगर निगम की प्रवर्तन टीम और फल विक्रेताओं में मारपीट हो गई। दोनों ओर से धक्का-मुक्की, मारपीट के बीच एक फल विक्रेता ने प्रवर्तन दल निरीक्षक एमपी सिंह पर बांट से हमला कर दिया। इससे एमपी सिंह का सिर फट गया। इसके चलते वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने तीन फल विक्रेताओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। मामले में टीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


तस्वीर महल चौराहे पर दीवानी से लेकर पुलिस लाइन की ओर से सड़क पर फलों की ढकेल लगती है। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर सोमवार को प्रवर्तन टीम  ढकेलों को हटवाने पहुंच गईं। टीम के सदस्यों ने ढकेलों को हटवाना व उनका सामान जब्त करना शुरू किया तो फल विक्रेता विरोध करने लगे। दोनों ओर से धक्का-मुक्की में एक फल विक्रेता के नाले में गिरने पर दोनों ओर से मारपीट हो गई। तभी एक फल विक्रेता ने टीम लीडर निरीक्षक एमपी सिंह पर गाली देने व मारपीट करने का विरोध करते हुए सिर पर बांट से  हमला कर दिया। इससे एमपी सिंह का सिर फट गया।  
विज्ञापन


सूचना पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, सीओ तृतीय सर्वम सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस पहुंच गए। पुलिस ने तीन फल विक्रेता सराय रहमान के उमैर, मजहर व फैजान को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। बाद में वहां हंगामा कर रही भीड़ को तितर-बितर किया गया। उसके बाद अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान काफी देर तक यातायात बाधित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एमपी सिंह की तहरीर पर तीनों आरोपियों व उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार मामले में नगर निगम पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। स्थिति सामान्य है।

पथ विक्रेताओं को काफी समय से चेतावनी दी जा रही है। अप्रैल, जुलाई, सितंबर व नवंबर के बाद इसी फरवरी में 20 तारीख को नोटिस दिए गए थे। इसके बाद भी ये लोग नो वेंडिंग जोन में लगातार ढकेल लगा रहे थे। उन्हें हटाने गई टीम पर हमला किया गया है।  जबकि इन्हें बार-बार समझाया गया कि आप लोग वेंडिंग जोन में दुकान आवंटित करा लें,  । यहां गंदगी करते हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त


फल विक्रेताओं ने टीम के खिलाफ दी तहरीर
इस घटना में फल विक्रेता पक्ष से शादाब, शाजेब, राजू, अमजद, मुकीम की ओर से संयुक्त रूप से सिविल लाइंस में निरीक्षक एमपी सिंह व उनके टीम सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इसमें उन्होंने साफ कहा है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर आई टीम ने पहले अभ्रदता-गाली गलौज करते हुए मारपीट की। 

रमजान का माह चल रहा है। अधिकांश फल विक्रेता रोजेदार हैं, इसलिए हमने इस तरह का व्यवहार करने पर एतराज जताया। इसी दौरान हमारे एक साथी को धकियाकर नाले में गिरा दिया। वे लगातार आक्रामक होते जा रहे थे। इसी बीच दोनों ओर से मारपीट हुई। इनका आरोप है कि यह लोग आए दिन अभद्रता करते हैं। अवैध रूप से वसूली करते हैं। आए दिन की इनकी ये हरकत है, जबकि हमारी ढकेल पटरी पर रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed