फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shivalinga in Andeshwar Mahadev Temple and vandalized the statue of Nandi

Aligarh News: अंडेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को किया खंडित

Sat, 24 Aug 2024 05:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Shivalinga in Andeshwar Mahadev Temple 
and vandalized the statue of Nandi
कस्बा जट्टारी स्थित अंडेश्वर महादेव मंदिर में अराजक तत्वों ने शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। महंत कमलेश ने बृहस्पतिवार को रात नौ बजे पट बंद किए थे, शुक्रवार सुबह मंदिर की सफाई की तो पाया कि शिवलिंग और नंदी का कुछ हिस्सा (अंश) टूटा हुआ मिला। सफाई के दौरान शिवलिंग के कुछ अंश मिले। देव मूर्तियों के खंडित होने की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई। जिससे श्रद्धालुओं में रोष है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने आशंका जताई हैं कि शिवलिंग को छैनी इत्यादि से काटने का प्रयास किया गया हैं। शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे पर पुलिस मंदिर पहुंची व जांच पड़ताल शुरू की। जट्टारी चेयरमैन प्रदीप बंसल अपने समर्थको के साथ पहुंचे व घटना के प्रति नाराजगी व्यक्त की। देर शाम तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। रात्रि को मंदिर पर कोई भी भक्त अथवा महंत नहीं रहता है। माना जा रहा है कि इसी वजह से घटना को अंजाम दिया गया। श्री अंडेश्वर महादेव मंदिर दशकों से यहां स्थापित है। हर सोमवार को श्रद्धालु यहां महादेव का जलाभिषेक करने आते हैं। महाशिवरात्रि कांवड़ भी चढ़ाई जाती है। प्रदीप बंसल ने कहा कि घटना के संबंध में शासन प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। एसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed