{"_id":"bb166a820f1c2c3d2ac3300c133db0e4","slug":"shemale-arrested-fake-eunuchs-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों ने वसूली करता नकली किन्नर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नरों ने वसूली करता नकली किन्नर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर पार्क में किन्नरों ने प्रेमी युगलों और अन्य लोगों से किन्नर बनकर नेग के नाम पर पैसे वसूल करने वाले एक युवक को दबोच लिया।
शहर में कुछ किन्नरों के पास कई दिन से शिकायत आ रही थी कि कुछ किन्नर जवाहर पार्क में नेग के नाम पर जबरन वसूली करते हैं। यह बात किन्नरों ने अपने समाज के कुछ वरिष्ठ सदस्यों को बताई। इस बात पर भी चर्चा की गई कि कुछ लोगों की वजह से पूरे किन्नर समाज की बदनामी होती है। जबकि हकीकत में किन्नर सिर्फ जन्म, विवाह आदि ऐसे ही मौकों पर बधाई गाने और नेग लेने के लिए जाते हैं।
ट्रेनों, पार्कों या बेमौके बाजारों में पैसे लेने से किन्नरों का कोई लेना देना नहीं है। तय योजना के मुताबिक वास्तविक किन्नरों का एक दल जवाहर पार्क पहुंच गया। नकली किन्नर बन कर वसूली कर रहे युवक को दबोच लिया। उसने सलवार के नीचे जींस की पैंट पहन रखी थी। पब्लिक की मौजूदगी में ही किन्नरों ने पब्लिक को उसके नकली किन्नर होने की बात प्रमाणित कराई और कहा कि यह है इसका असली रूप। पोल खुलने पर युवक ने कहा वह तो बहुरूपिया है।
लेकिन किन्नरों ने उसको सबक सिखाया और बाद में हिदायत देकर ही छोड़ा।