फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shekha Lake will remain closed for a week now

Aligarh News: अभी एक सप्ताह और बंद रहेगी शेखाझील, उसके बाद होगा खोलने पर विचार

Fri, 23 May 2025 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 01:39 AM IST
सार

लखनऊ में हुई बैठक में शेखाझील को एक सप्ताह और बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सप्ताह भर बाद होने वाली बैठक में झील के खोले जाने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
Shekha Lake will remain closed for a week now
शेखा झील अलीगढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

शेखाझील पक्षी विहार के गेट पर लगा ताला अभी एक सप्ताह तक ऐसे ही लटका रहेगा। एक सप्ताह बाद दोबारा होने वाली बैठक में झील के खोले जाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। 22 मई को लखनऊ में हुई बैठक के बाद विभागीय अधिकारियों ने झील को एक सप्ताह तक और बंद किए जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू फैलने की आशंका को देखते हुए शेखाझील को 13 मई को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया था। बंदी का समय पूरा होने के बाद अधिकारियों ने लखनऊ में होने वाली बैठक का हवाला देकर 21 मई को भी झील को बंद करा दिया था।
विज्ञापन


22 मई को लखनऊ में हुई बैठक में एक सप्ताह और बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सप्ताह भर बाद होने वाली बैठक में झील के खोले जाने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed