फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now shehnai echo, all marriage home books more demand for Pakistani makeup

Aligarh News: अब गूंजेंगी शहनाई, सभी मैरिज होम बुक, पाकिस्तानी मेकअप की अधिक मांग

Thu, 19 Jan 2023 09:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2023 09:00 AM IST
सार

ब्यूटी पार्लर में शादी को लेकर पहले से ही बुकिंग चल रही है। इस बार प्राकृतिक मेकअप का लुक चल रहा है। मुस्लिम दुल्हन पाकिस्तानी मेकअप करवा रहीं हैं। शहर के सभी मैरिज होम एवं बारात घर बुक हो चुके हैं।  बैंड बाजा संचालकों ने तीन-तीन शिफ्टों में बुकिंग ले रखी है।

विज्ञापन
Now shehnai echo, all marriage home books more demand for Pakistani makeup
शादी - फोटो : iStock

विस्तार

मकर संक्रांति के बाद बृहस्पतिवार से विवाह लग्न शुरू होंगे। शादियों को लेकर शहर के सभी मैरिज होम एवं बारात घर बुक हो चुके हैं। सहालग शुरू होने से जिलेभर में शहनाई की गूंज के साथ बैंडबाजों की धुनों पर बारातियों को शादी की मस्ती में झूमते हुए देखा जा सकेगा।

विज्ञापन


सहालग के पहले ही दिन शहर में करीब 500 से अधिक शादियां होने की उम्मीद है। ऐसे में कारोबारियों को इस बार बेहतर कारोबार की आस है। बारात घरों की बुकिंग ने स्पष्ट कर दिया है कि कोराना संक्रमण के चलते दो साल तक प्रभावित रहे कारोबार में रंगत देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


श्री गुरू ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि इस साल कुल 56 शुभ मुहूर्त हैं। 25 से 28 जनवरी तक लगातार शुभ लग्न हैं। 29 जनवरी को कोई लग्न नहीं है। 30 व 31 जनवरी को शुभ लग्न है। फिर एक फरवरी के बाद छह से 10 फरवरी तक लगातार विवाह मुहूर्त हैं। 22 एवं 26 फरवरी को भी विवाह होंगे। नौ मार्च के बाद फिर कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। शहर में 19 जनवरी को बड़ा सहालग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन से शादियों का दौर शुरू हो जाएगा। ऐसे में सभी गेस्ट हाउस पहले से ही बुक हो गए हैं। बैंड बाजा संचालकों ने तीन-तीन शिफ्टों में बुकिंग ले रखी है। सहालग कारोबार से जुड़े कारोबारी, व्यापारी और मैरिज होम संचालकों का कहना है कि कोरोना काल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह मौका मिल रहा है। इसीलिए इस कारोबार से जुड़े हर क्षेत्र में रौनक है। कोरोना काल के बाद यह सहालग बाजार की कड़की दूर कर देंगे। इस बार इतनी शादियां हो रही हैं कि एक-एक दिन में दो-दो या तीन-तीन बुकिंग ले रहे हैं। जनपद में इस बार धूमधाम से इतनी शादियां होंगी कि सहालग कारोबारी, व्यापारी के साथ मजदूर वर्ग को भी अच्छा काम मिलेगा।

नए फैशन के लहंगे और शेरवानी की बढ़ गई मांग
हर बार नए साल के साथ ही बाजार में नया फैशन चलन में आता हैं। लोग शादी की खरीदारी भी इसी चलन को ध्यान में रखते हुए करना पसंद कर रहे हैं। इस बार बाजार में दुल्हन के लिए कई तरह के लहंगे, साड़ियां, सूटों की जमकर मांग है। लहंगे में मैहरून और गुलाबी की जगह हल्के रंग के लहंगों की मांग अधिक है। बाजार में इनकी कीमत 8000 से लेकर 50, 000 रुपये तक की है। लहंगों की कीमत उस पर हुए काम के हिसाब से बढ़ती और घटती भी है। साड़ियां और गाउन की भी मांग की है। हमेशा चलन में रहने वाली बनारसी साड़ी इस बार भी छाई हुई है। कांजीवरम, सिल्क, जॉरजेट, शिफॉन, स्टोन वर्क आदि की साड़ियों की तीन हजार से 15 हजार की कीमत में खूब बिक्री हो रही है। दूल्हे शेरवानी, सूट से लेकर चलन में नए आए कपड़ों की खरीदारी पर जोर दे रहे हैं।

प्राकृतिक एवं पाकिस्तानी मेकअप की अधिक मांग
ब्यूटी पार्लर में शादी को लेकर पहले से ही बुकिंग चल रही है। कई पॉर्लर में ग्राहकों को आकर्षक छूट भी दी जा रही है। दुल्हनों के लिए पहले से ही प्री- ब्राइडल फेशियल शुरू हो जाता है। वीएलसीसी

ब्यूटी पार्लर की संचालिका नुपुर शर्मा का कहना है कि इस बार प्राकृतिक मेकअप का लुक चल रहा है। मुस्लिम दुल्हन पाकिस्तानी मेकअप करवा रहीं हैं। दुल्हन के पूरे मेकअप पैकेज 1000 से लेकर 40,000 रुपये तक में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed