{"_id":"8657424c89300d0241d20928a29cfce1","slug":"she-dared-cattle-thief-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हिम्मत से पकड़े गए मवेशी चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हिम्मत से पकड़े गए मवेशी चोर
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के गांव मौसमपुर में पब्लिक ने दो मवेशी चोरों को मय कार के दबोच लिया। उन्हें पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। विरोध करने पर चोरों ने भी एक युवती को पीटकर घायल कर दिया।
कोतवाली के गांव मौसमपुर निवासी प्रेमबाबू ने बताया कि उसका घेर पाली मार्ग के पास है। बुधवार को एक कार उनके घेर के आगे रुकी और उसमें से उतरे दो युवक उनका बकरा गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। घेर में उनकी बेटी सुषमा थी। उसने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया और उनसे बकरा छीनने का प्रयास किया तो चोर उसे पीटने लगे। युवती ने शोर मचाया तो सड़क पर जा रहे अब्दुल हमीद आदि कई लोग रुक गए और चोरों से युवती को छुड़ाया।
बाद में वहां लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ ने चोरों को पकड़ लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस चोरों को मय गाड़ी के थाने ले आई। प्रेमबाबू के घेर से एक माह पूर्व भी मवेशी चोरी हो चुके हैं। वहीं गांव कासिमपुर सिंधौरा के प्रधान वीरपाल सिंह ने बताया कि गांव के सुरेश के मवेशी भी इन्हीं चोरों ने एक माह पूर्व चुराए थे। सुरेश ने भी चोरों की शिनाख्त कर ली है।