फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shastri kidnaped girl

वृंदावन के शास्त्री ने कौशांबी से अगवा की किशोरी, दुष्कर्म के बाद अलीगढ़ में छोड़ भागा

Tue, 30 Jul 2019 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Shastri kidnaped girl
वृंदावन के एक शास्त्री पर कौशांबी की एक किशोरी को अगवा करने और रीवा व वृंदावन ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। सोमवार को शास्त्री किशोरी को गांधी पार्क बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गया। अकेली घूमती किशोरी पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की निगाह पड़ गई। उन्होंने पूरा माजरा समझ मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने किशोरी के परिवार को फोन कर उसके अलीगढ़ में होने की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

16 वर्षीय किशोरी द्वारा दी तहरीर के अनुसार मूल रूप से वह मध्य प्रदेश के रीवा का रहने वाला आरोपी 40 वर्षीय शास्त्री वर्तमान में वृंदावन के एक आश्रम में रहता है। परिवार उस आश्रम के एक महात्मा को गुरु मान उनके पास जाता रहता है। किशोरी का आरोप है कि गुरुजी के माध्यम से ही उक्त शास्त्री का घर आना जाना हो गया। 28 जुलाई को वह अचानक रात को घर आया और मुंह पर कपड़ा रख घर से अगवा कर लाया। विरोध करने पर उसने कुछ फोटो और वीडियो जो कि कभी उसने चुपके से ली होंगी।
विज्ञापन

उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह अपने साथ रीवा ले गया। वहां से वह अलीगढ़ ले आया और फिर मथुरा और फिर वृंदावन ले गया। आरोप है कि वहां एक होटल में ले जाकर उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह सोमवार को अलीगढ़ ले आया और गांधी पार्क बस अड्डे पर छोड़कर भाग गया। हिंदू जागरण मंच के संजू बजाज के अनुसार बच्ची को अकेला घूमता देख पुलिस को सूचित किया गया। किशोरी द्वारा पूरा माजरा बताने के बाद उसने आरोपी के खिलाफ गांधी पार्क थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा के अनुसार किशोरी की तहरीर मिल गई है। उसके परिवार वाले भी आ रहे हैं। फिलहाल किशोरी को महिला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed