{"_id":"63c6c6514f4e0876602b0edd","slug":"sharia-of-aligarh-appeared-in-the-music-video-tum-bhi-pachtaoge-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: म्यूजिक वीडियो ‘तुम भी पछताओगे’ में नजर आए अलीगढ़ के शारिया, करन मेहरा के गानों में किया अभिनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: म्यूजिक वीडियो ‘तुम भी पछताओगे’ में नजर आए अलीगढ़ के शारिया, करन मेहरा के गानों में किया अभिनय
Tue, 17 Jan 2023 09:31 PM IST
चमन शर्मा
इकराम वारिस
इकराम वारिस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Jan 2023 09:31 PM IST
सार
अलीगढ़ के मोहम्मद शारिया बचपन से ही उन्हें फिल्म में काम करने का ख्वाब था, जो धीरे-धीरे अब पूरा हो रहा है। करन मेहरा का गाना ‘मुलाकातें’, ‘तेरे वास्ते’ व ‘गबरू’ में शारिया ने सहायक कलाकार के तौर पर काम किया था।
विज्ञापन
अलीगढ़ के मॉडल व कलाकार मोहम्मद शारिया
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड म्यूजिक वीडियो में कपिल शर्मा फेम की पराजक्ता दुशने के साथ अलीगढ़ के मॉडल व कलाकार मोहम्मद शारिया नजर आए। यह म्यूजिक वीडियो ‘तुम भी पछताओगे’ रविवार को रिलीज हो गया। शारिया ने अल बरकात पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
महानगर के सर सैयद नगर में नसरुल हक और इशनाज बेगम के घर जन्मे शारिया ने बताया कि बचपन से ही उन्हें फिल्म में काम करने का ख्वाब था, जो धीरे-धीरे अब पूरा हो रहा है। करन मेहरा का गाना ‘मुलाकातें’, ‘तेरे वास्ते’ व ‘गबरू’ में शारिया ने सहायक कलाकार के तौर पर काम किया था।
विज्ञापन
पहली बार म्यूजिक वीडियो ‘तुम भी पछताओगे’ में वह मुख्य कलाकार के रूप में नजर आए हैं। शारिया ने बताया कि वह कई फैशन शो में शामिल हो चुके हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में एक जानी-मानी शख्सियत में शुमार हैं।
विज्ञापन