{"_id":"652987a41dccfdf8770d8af0","slug":"shardiya-navratri-from-15th-october-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सजने लगा मैय्या का दरबार, आ गए शारदीय नवरात्र, ऑटो बाजार में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सजने लगा मैय्या का दरबार, आ गए शारदीय नवरात्र, ऑटो बाजार में लौटी रौनक
Sat, 14 Oct 2023 09:37 AM IST
चमन शर्मा
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Oct 2023 09:37 AM IST
सार
शारदीय नवरात्र के साथ ही ऑटो बाजार की रौनक लौट आई है। शुभ मुहूर्त में मनपसंद गाड़ियों की डिलीवरी लेने के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। ऑटो कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर माता की चुनरी पसंद करती महिलाएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
शारदीय नवरात्र नवरात्र 15 अक्तूबर से शुभारंभ हो रहे हैं। देवी मंदिरों में दरबार सजने लगा है। सभी देवी मंदिरों में इस बार भव्य तैयारी की गई है। माता को मनाने के लिए खास तैयारी की गई है। नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। यहां नवरात्रों में मेले का आयोजन होता है। दशकों से यहां नौ देवियां विराजमान हैं। मंदिर में रंगाई-पुताई हो रही है। परिसर में बेरीकेडिंग लगा दी गई है। भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सेवादार मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
गांधीपार्क चामुंडा देवी मंदिर, महेंद्र नगर स्थित काली मंदिर, अचल ताल स्थित मां दुर्गा मंदिर, नौ देवी मंदिर, गायत्री मंदिर, कामाख्या देवी मंदिर, काली मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान होंगे। घरों में भी देवी का पूजन होगा। भक्तों ने बाजार से माता रानी की चुनरी, नारियल, मेवा, प्रसाद, पूजन की थाल खरीदना शुरू कर दिया है। रेलवे रोड, रामघाट रोड, सुदामापुरी, जनकपुरी, आगरा रोड, नौरंगाबाद, बारहद्वारी आदि बाजारों में दुकानें सज गई है।
विज्ञापन
ऑटो बाजार में लौटी रौनक, बुकिंग शुरू
शारदीय नवरात्र के साथ ही ऑटो बाजार की रौनक लौट आई है। शुभ मुहूर्त में मनपसंद गाड़ियों की डिलीवरी लेने के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। ऑटो कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर शुरू कर दिए हैं। इस बार सर्वाधिक मांग सीएनजी संचालित एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की हैं। वाहनों की कीमतें बढ़ जाने के बाद भी डिलीवरी की प्रतीक्षा सूची लंबी हो रही है।
विज्ञापन
ऐसा होने से कुछ ग्राहकों को उनके मनपसंद वाहन नहीं मिल पा रहे हैं। शोरूम पर वाहनों की बुकिंग पर सोने-चांदी के सिक्के से लेकर लकी ड्रा कूपन तक दिए जा रहे हैं। कारोबारियों को त्योहारी सीजन में अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। इससे वे काफी उत्साहित हैं। कंपनियां छोटे, चार पहिया वाहनों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट दे रही हैं।