फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former Additional District Magistrate trapped to cheat with fake Facebook ID

पूर्व अपर जिलाधिकारी की फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी की कोशिश

Mon, 17 Aug 2020 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Former Additional District Magistrate trapped to cheat with fake Facebook ID
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

अलीगढ़ में अपर जिलाधिकारी रह चुके इंद्र विक्रम सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी से हैकर ने भाजपा नेता मानव महाजन को ठगने का प्रयास किया। उनसे 40 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने का आग्रह किया। जब इस संबंध में उनसे संपर्क किया गया तो इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ।

विज्ञापन


इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ में अपर जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसी दौरान व्यापारी एवं भाजपा नेता मानव महाजन से उनकी दोस्ती हुई। 15 अगस्त को मानव महाजन के पास फेसबुक पर इंद्र विक्रम सिंह के आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। मानव महाजन पहले से ही फेसबुक पर उनके फ्रेंड है।
विज्ञापन


भाजपा नेता का माथा ठनका। उन्होंने यह सोचकर रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली कि हो सकता है। दूसरी आईडी बनाई हो। कुछ देर बाद उनके मैसेंजर पर संदेश आया कि एक छोटी सी हेल्प कर दो भाई 40 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हो क्या अभी जस्ट कल मार्निंग में 11 बजे रिटर्न कर दूंगा। मानव महाजन को संदेह हुआ तो उन्होंने इंद्र विक्त्रस्म सिंह को फोन लगाया। उनका फोन रिसीव नहीं हुआ तो मैसेज भेजकर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद इंद्र विक्रम सिंह ने अपने फेसबुक एकाउंट पर मित्रों को आगाह करते हुए संदेश लिखा। इंद्र विक्त्रस्म सिंह ने पोस्ट के जरिये बताया कि उनकी फेसबुक आईडी हैक कर के कोई रुपये मांग रहा है। उसे नजरअंदाज करें।


मानव महाजन ने बताया कि ओरिजनल फेसबुक आईडी पर उनका संदेश आने के बाद फर्जी आईडी को हैकर ने ब्लॉक कर दिया है। यह गंभीर मसला है। साइबर सेल को इसकी गहनता से जांच कर अपराधियों को पकड़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed