{"_id":"6960ac20dc16686cca097064","slug":"seven-abhyudaya-schools-planning-in-aligarh-district-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abhyuday School: अलीगढ़ में 210 करोड़ से बनेंगे सात अभ्युदय स्कूल, बस से जाएंगे बच्चे, होंगे निजी स्कूल जैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abhyuday School: अलीगढ़ में 210 करोड़ से बनेंगे सात अभ्युदय स्कूल, बस से जाएंगे बच्चे, होंगे निजी स्कूल जैसे
Fri, 09 Jan 2026 12:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:50 PM IST
सार
यातायात सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर अभ्युदय स्कूल में 30 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।अभ्युदय स्कूल में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल कक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय से मिलते-जुलते होंगे अभ्युदय स्कूल
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले में 210 करोड़ रुपये की लागत से सात अभ्युदय स्कूल स्थापित किए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में एक स्कूल बनाया जाएगा। एक विद्यालय पर 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई होगी।
30 बीघा भूमि में शैक्षणिक परिसर विकसित किया जाएगा। पांच बीघा क्षेत्र में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, ताकि छात्रों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यातायात सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर अभ्युदय स्कूल में 30 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे दूर-दराज के छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ा जा सकेगा।
इगलास, बरौली, अतरौली और खैर विधानसभा क्षेत्र में स्कूल बनाने के लिए जमीन ढूंढ ली गई है। शहर, कोल और छर्रा विधानसभा क्षेत्रों में भी भूमि चयन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अभ्युदय स्कूल में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल कक्षाएं होंगी। इस संबंध में बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव लाएंगे। यह परियोजना केवल जिले की शैक्षणिक तस्वीर बदलेगी, बल्कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी और गरीब व मध्यम वर्ग के छात्रों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी।