{"_id":"638278f6662be148f412a5f7","slug":"self-unveiling-of-the-trophy-of-shree-shekhar-saraf-classic-aligarh-news-ali3056694103","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्व. श्री शेखर सराफ क्लासिक की ट्रॉफी का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्व. श्री शेखर सराफ क्लासिक की ट्रॉफी का अनावरण
विज्ञापन
स्वर्गीय शेखर सर्राफ क्लासिक मिस एवं मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता एवं डॉ. के बी हेडगेव?
- फोटो : CITY OFFICE
रविवार को श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के खेल परिसर में प्रदेश स्तरीय स्व. श्री शेखर सराफ क्लासिक मिस व मिस्टर यूपी बॉडी बिल्ंिडग प्रतियोगिता होगी। साथ ही डॉ. केबी हेडगेवार नेशन बिल्ंिडग शो होगा। इस प्रतियोगिता के लिए शनिवार को ट्रॉफी का अनावरण हुआ।
प्रतियोगिता में 37 जिलों से 226 बॉडीबिल्डर अपने सुंदर व बलिष्ट मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगे। दो दर्जन से अधिक महिला बॉडीबिल्डर अपनी बलिष्ठ मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगी। मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के आगरा स्थित कैंप कार्यालय पर विजेताओं को दी जाने वाली चार फीट ऊंची स्व. श्री शेखर सराफ ट्रॉफी का अनावरण शेखर सराफ की पत्नी लाजेश सराफ ने किया।
मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सराफ ने एलान किया कि विजेता खिलाड़ियों को उनकी योग्यता अनुसार शेखर सराफ फाउंडेशन नौकरी देगा। अच्छे और अनुशासित प्रतिभावान खिलाड़ियों को फाउंडेशन गोद लेकर उनकी हरसंभव आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय माहेश्वरी, महासचिव मजहर उल कमर, जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव भगत सिंह बाबा, जिला बॉडीबिल्ंिडग एसोसिएशन के सचिव दीपक शर्मा, अध्यक्ष मुजाहिद असलम, कोषाध्यक्ष कपिल सेंगर मौजूद रहे। ब्यूरो