{"_id":"69ff28049697f657cf0df802","slug":"self-enumeration-portal-slows-down-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janganana: स्व-गणना पोर्टल की रफ्तार ने बढ़ाई परेशानी, डेढ़ घंटे ठप रहा सर्वर, ऑनलाइन एंट्री में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janganana: स्व-गणना पोर्टल की रफ्तार ने बढ़ाई परेशानी, डेढ़ घंटे ठप रहा सर्वर, ऑनलाइन एंट्री में बाधा
Sat, 09 May 2026 05:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 09 May 2026 05:56 PM IST
सार
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह शुरुआती तकनीकी चरण है और जल्द ही पोर्टल की कार्यक्षमता में सुधार किया जाएगा। अधिकारियों ने नागरिकों से धैर्य रखने और सही तरीके से विवरण दर्ज करने की अपील की है।
विज्ञापन
रावणटीला स्थित आवास पर स्व-गणना का ऑनलाइन फॉर्म भरता परिवार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनगणना 2027 के तहत शुरू हुई स्वगणना प्रक्रिया के शुरुआती चरण में लोगों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं का विवरण दर्ज करने की सुविधा मिलने के बावजूद कई उपयोगकर्ताओं ने सिस्टम के बार-बार हैंग होने और डाटा सेव न होने की शिकायत की है। सबसे अधिक समस्या लोकेशन टैगिंग को लेकर आ रही है।
विज्ञापन
रावणटीला निवासी योगेश अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, राजकुमारी, वंदना, रिया और कृष्णा सहित कई लोगों ने बताया कि फॉर्म भरते समय पोर्टल अचानक रिस्पॉन्स देना बंद कर देता है, जिससे पूरी प्रक्रिया दोबारा करनी पड़ रही है। इससे लोगों में असंतोष और परेशानी देखी जा रही है।
विज्ञापन
जिला जनगणना अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि यह स्वगणना का केवल दूसरा दिन है और शुरुआती चरण में सबसे अधिक समस्या लोकेशन टैगिंग को लेकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर मैप के माध्यम से सटीक लोकेशन टैग करना अनिवार्य है, लेकिन कई लोग पहली बार इस तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें कठिनाई हो रही है। इसके अलावा धीमी इंटरनेट स्पीड भी एक प्रमुख कारण हो सकती है।
विज्ञापन
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह शुरुआती तकनीकी चरण है और जल्द ही पोर्टल की कार्यक्षमता में सुधार किया जाएगा। अधिकारियों ने नागरिकों से धैर्य रखने और सही तरीके से विवरण दर्ज करने की अपील की है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया है कि यदि कोई व्यक्ति स्वगणना पूरी नहीं कर पाता, तो विभागीय प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन और गणना का कार्य करेंगे। स्वगणना की प्रक्रिया 21 मई तक जारी रहेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लोग तकनीकी प्रक्रियाओं के साथ अधिक सहज होकर आसानी से अपना पंजीकरण पूरा कर सकेंगे।