{"_id":"60258a018ebc3ee97631572e","slug":"self-dependent-woman-is-the-real-aparajita-city-office-news-ali2560223101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर महिला ही है वास्तविक अपराजिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर महिला ही है वास्तविक अपराजिता
विज्ञापन
अपराजिता सेल्फी प्वाइंट में मजिस्ट्रेट अनीता यादव के साथ में सेल्फी लेतीं छात्राएं ।
- फोटो : CITY OFFICE
आर्थिक, शैक्षिक और मानसिक रुप से अपने को सक्षम बनाकर ही महिलाएं समाज में अपना वास्तविक स्थान हासिल कर सकती हैं। आत्मनिर्भर महिला ही वास्तविक अपराजिता है। देश को आत्मनिर्भर बनाने में ऐसी अपराजिताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। आप किस क्षेत्र में काम कर रही हैं, यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण यह है कि आप आपने क्षेत्र में किस निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ काम कर रही हैं। यह बातें आईएएस अनीता यादव, एसडीएम कोल ने राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) के शिल्पग्राम में अमर उजाला अपराजिता के शिविर के शुभारंभ के अवसर पर कही। अनीता यादव व तहसीलदार संतोष कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया।
इस मौके पर अनीता यादव ने एसवी कॉलेज व डीएस कॉलेज की छात्राओं से संवाद भी किया। छात्राओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस कार्य में रुचि हो, उसे पूरे मनोयोग से करना चाहिए। देश के निर्माण में एक आईएएस की जितनी भूमिका है, उतनी ही भूमिका एक शिक्षक की भी है। जिस क्षेत्र में आप कैरियर बनाना चाहें, उस क्षेत्र में जाने के लिए पूरे मनोयोग से तैयारी करें। जब कैरियर में किसी मुकाम पर पहुंच जाएं तो आपका लक्ष्य होना चाहिए कि हमें अपने क्षेत्र में सर्वोत्तम योगदान देना है। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलयन स्माइल्स अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि 10 करोड़ चेहरों पर मुस्कान लाने का यह चुनौतीपूर्ण लक्ष्य सराहनीय है।
सेल्फी लेकर हमें भेजें
शिल्पग्राम में लगे अमर उजाला के अपराजिता के इस शिविर में महिला सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियां जारी रहेंगी। शिविर के पास अपराजिता सेल्फी प्वाइंट भी है, जहां महिलाएं सेल्फी लेकर अपने नाम-पते और मोबाइल नंबर सहित व्हाट्स एप नंबर 7617566167 पर भेज सकती हैं । पुरुष भी अपनी लाडली बिटिया के साथ सेल्फी विद डाटर भेज सकते हैं। चुनिंदा सेल्फी अमर उजाला में प्रकाशित की जाएंगी।

अपराजिता सेल्फी प्वाइंट शिविर का शुभारंभ करतीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम कोल अनीता यादव।- फोटो : CITY OFFICE

अपराजिता सेल्फी प्वाइंट शिविर में छात्राओं को टिप्स देती जॉइंट मजिस्ट्रेट अनीता यादव- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन