{"_id":"63af48f8844208290833b134","slug":"selected-from-deendayal-district-hospital-rejuvenation-award-city-office-news-ali3080517137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दीनदयाल-जिला अस्पताल कायाकल्प अवार्ड से चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दीनदयाल-जिला अस्पताल कायाकल्प अवार्ड से चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन स्तर पर कायाकल्प अवार्ड 2022-23 के लिए जिले के दो प्रमुख दीनदयाल व जिला अस्पताल चयनित किए गए हैं। प्रदेश स्तर से शुक्रवार को इस योजना में चयनित 92 अस्पतालों की सूची जारी गई है, जिनमें अलीगढ़ के दोनों अस्पतालों को शामिल करते हुए 3-3 लाख रुपये का इनाम दिया गया है।
शासन स्तर से टीमों के निरीक्षण में अस्पतालों में कई मानक देखे जाते हैं, जिनमें साफ सफाई के साथ-साथ मरीजों से स्टाफ का व्यवहार, बजट व्यवस्था, मरीजों की संख्या मेडिकल वेस्ट निस्तारण आदि शामिल है। उसी आधार पर रिपोर्ट तैयार कर रैंक जारी की जाती है। रैंक के अनुसार ही राशि का निर्धारण होता है। इसी क्रम में वाराणसी के अस्पताल को पहला, गाजियाबाद के महिला अस्पताल को दूसरा स्थान मिला है। इसी सूची में अपने जिले के दीनदयाल अस्पताल को 46वां स्थान 80.29 अंक के साथ मिला है, जबकि जिला अस्पताल को 89वां स्थान 70.45 अंक के साथ मिला है, जिसमें दोनों अस्पतालों को तीन-तीन लाख रुपये की धनराशि विकास के लिए आवंटित की गई है।
जिला अस्पताल एनक्वास अवार्ड की दौड़ में शामिल
राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अस्पतालों का चयन नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) अवार्ड के लिए किया जाता है। इसके लिए इस बार अपने जिले से जिला अस्पताल भी दौड़ में है। इसके निरीक्षण के लिए शुक्रवार को एक टीम भी सच जानने यहां पहुंची। यह टीम शनिवार को भी अस्पताल का दौरा करेगी। इस संबंध में जिला अस्पताल की सीएमएस डा.ईश्वर देवी बत्रा बताती हैं कि टीम को अभी तक संतुष्ट पाया गया है। बाकी टीम के स्तर से आगे निर्णय लिया जाएगा।