फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seize the rights of Rupnagar's Gram Pradhan

अलीगढ़ : रूपनगर के प्रधान के अधिकार सीज

Wed, 18 May 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Seize the rights of Rupnagar's Gram Pradhan
पिसावा नगर पंचायत के वार्ड रूपनगर में चुने गए प्रधान के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। इस बारे में जिला पंचायतराज अधिकारी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले यहां प्रधानी का चुनाव कैसे हो गया, इस बारे में जिलाधिकारी की ओर से डीपीआरओ तथा ईओ को नोटिस जारी किया जा चुका हैं। यहां चुनाव कराने के लिए कौन दोषी है, इस मामले की भी शासन ने जांच बैठा दी है। साथ ही इस चुनाव को शून्य घोषित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पिसावा नगर पंचायत के वार्ड रूपनगर में ईओ व डीपीआरओ की अनदेखी के कारण प्रधान पद का चुनाव हो गया था। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने इस मामले को शासन में रखा तो वहां से इसकी जांच करायी गई। नये परिसीमन में रूपनगर को वार्ड के रूप में शामिल किया गया है। परिसीमन में रूपनगर को अब फिर से नगर पंचायत पिसावा में शामिल कर लिया है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि ग्राम प्रधान के अधिकारों को सीज करते हुए चार्ज अधिशाषी अभियंता को सौंप दिया गया है। इसके अलावा निर्वाचन को शून्य घोषित कराने को शासन स्तर पर इसकी पैरवी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed