फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Section 144 in force in Aligarh for two months

Aligarh News: दो महीने के लिए अलीगढ़ में धारा 144 लागू, डीएम ने दिए आदेश, नहीं कर सकते ये काम

Mon, 03 Apr 2023 09:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 09:13 PM IST
सार

अलीगढ में धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता लागू की गई है। धारा 144 को 3 अप्रैल से लेकर 31 मई तक लागू किया गया है। ईद उल फितर के त्यौहार के अवसर पर सड़क पर नमाज अदा करने एवं अन्य कारणों से संवेदनशील स्थिति विद्यमान है।

विज्ञापन
Section 144 in force in Aligarh for two months
धारा 144 - फोटो : Social Media

विस्तार

त्योहार, जयंती, ईद, गुड फ्राइडे, विभिन्न बोर्ड और विवि की परीक्षाएं और कोविड 19 प्रकोप को देखते हुए अलीगढ़ में दो महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। जिसके लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एडीएम सिटी अमित कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन

 

अलीगढ में धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता लागू की गई है। धारा 144 को 3 अप्रैल से लेकर 31 मई तक लागू किया गया है। ईद उल फितर के त्यौहार के अवसर पर सड़क पर नमाज अदा करने एवं अन्य कारणों से संवेदनशील स्थिति विद्यमान है। स्थानीय अभिसूचना एवं अन्य माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि इस अवसर पर कतिपय असामाजिक तत्व अलीगढ़ महानगर की शान्ति व्यवस्था भंग करने की कुचेष्टा कर सकते हैं।

विज्ञापन


नहीं कर सकते ये काम
यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है तो धारा 188 आईपीसी के अंतर्गत तथा अन्य सुसंगत अधिनियम एवं विधिक प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय होगा। निषेधाज्ञा लागू हो जाने पर बिना अनुमति के कोई भी सभा, जुलूस अथवा रैली का आयोजन नहीं किया जायेगा। इस अवधि में कोई भी व्यक्ति लाठी, बन्दूक आदि हथियार लेकर नहीं चलेगा और कोई भी ऐसा कृत्य नहीं करेगा जिससे किसी दूसरे व्यक्ति की भावनायें आहत हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं त्योहार

  • 4 अप्रैल को महावीर जयन्ती
  • 7 अप्रैल को गुड फ्राईडे 
  • 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अम्बेडकर जन्म दिवस 
  • 21 अप्रैल को जमात उल विदा (अलविदा ) 
  • 22 अप्रैल को ईद उल फितर 
  • 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed