{"_id":"66dd668436ef24ffd10b984e","slug":"seats-vacant-in-degree-colleges-of-aligarh-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: यूनिवर्सिटी में परास्नातक की पढ़ाई शुरू, कॉलेजों को नहीं मिल रहे छात्र, सीटें खाली, प्रवेश तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: यूनिवर्सिटी में परास्नातक की पढ़ाई शुरू, कॉलेजों को नहीं मिल रहे छात्र, सीटें खाली, प्रवेश तिथि बढ़ी
Sun, 08 Sep 2024 02:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:25 PM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में परास्नातक में प्रवेश लेने के कारण अलीगढ़ के डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, टीआर कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्रा नहीं मिल पा रहे हैं। सीटें खाली बची हुई हैं।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में परास्नातक की पढ़ाई शुरू होने से अलीगढ़ जिले के कई कॉलेजों में नामांकन पर असर पड़ रहा है। कई कोर्सों में छात्र नहीं मिलने से कॉलेजों को दोबारा नोटिस जारी करने पड़े हैं।
विज्ञापन
विवि में एम.कॉम, एलएलएम और एमएससी (कृषि विज्ञान) में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। एमए प्राचीन इतिहास व पुरातत्व संस्कृति, एमए मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास, एमए अंग्रेजी, एमए संस्कृत, एमए उर्दू, एमए दर्शनशास्त्र, एमए अर्थशास्त्र, एमए मनोविज्ञान, एमए गृह विज्ञान, एमए भूगोल, एमए रक्षा रणनीति अध्ययन, एमए शिक्षाशास्त्र, एमए सांख्यिकी, एमएससी पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, एमएससी कंप्यूटर सांइस, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी प्राणी विज्ञान, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएससी जैव प्रौद्योगिकी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमएससी (कृषि) सस्यविज्ञान, एमएससी (कृषि) कृषि रसायन व मृदा विज्ञान, एमएससी (कृषि) पादप रोग, एमएससी (कृषि) पशुपालन व दुग्ध विज्ञान पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
इसके लिए विवि प्रशासन ने 7 सितंबर तक वेब पंजीकरण की तिथि भी बढ़ाई थी। ऐसे में महाविद्यालयों में भी प्रवेश प्रक्रिया काफी सुस्त है। एसवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश सक्सेना ने बताया कि एमए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, सैन्य विज्ञान, समाज शास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, कला, एमएससी गणित, कंप्यूटर साइंस, वनस्पति विज्ञान पाठ्यक्रम में निर्धारित तिथि 28 अगस्त के बाद भी कई सीटें खाली हैं। इसलिए अब प्रवेश की तिथि 10 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। यही हाल डीएस कॉलेज और टीकाराम कन्या महाविद्यालय का है। यहां भी कई कोर्सों में सीटें अभी खाली हैं।
विज्ञापन