फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Season of brick kilns over, workers started returning to their homes

Aligarh News: ईंट भट्ठों का सीजन खत्म, अपने घरों को लौटने लगे श्रमिक, अब बारिश के बाद ही होगी वापसी

Sun, 25 Jun 2023 03:25 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 03:25 AM IST
सार

अलीगढ़ में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले बिहार, गया के रहने वाले श्रमिक रूपू कुमार ने कहा कि अब ईंट भट्रठों सीजन बंद होने को है और गर्मी भी बढ़ने लगी है। बहन की शादी भी करनी है। इसलिए घर लौट रहे हैं।

विज्ञापन
Season of brick kilns over, workers started returning to their homes
रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार करते भट्टा मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले में बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश के प्रवासी श्रमिक बड़ी संख्या में ईंट भट्टों पर मजदूरी करते हैं। अब उनका अपने घरों को वापस जाना शुरू हो गया है। इसका कारण भट्ठों पर सीजन खत्म होना माना जा रहा है। इस महीने से सहालग भी शुरू हो चुके हैं। घर परिवार एवं रिश्तेदारियों में शादी के चलते भी श्रमिक घर वापसी कर रहे हैं। इससे बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या एक सप्ताह में 10 से 20 फीसद बढ़ चुकी है। इससे दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। 

विज्ञापन


इन श्रमिकों की अब बारिश का सीजन समाप्त होने के बाद ही वापसी हो सकेगी। ईंट भट्ठा संचालक उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहनों के जरिए अलीगढ़ स्टेशन तक छोड़ने पहुंच रहे हैं। इससे स्टेशन के टिकट घर, प्रतीक्षालय एवं परिसर में इन श्रमिक परिवारों की काफी भीड़ देखी जा रही है। बिहार जाने वाली ट्रेनों को बेहद धीमी गति से गुजारा जा रहा है, ताकि यात्री आसानी से उनमें सवार हो सकें। आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान यहां मुस्तैद देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


बोले श्रमिक 

छोटे भाई की 29 जून को शादी है। अब ईंट भट्ठों पर काम भी नहीं है। ऐसे में घर जा रहे हैं। - कृष्णहरि, यात्री, गया, बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन

अब ईंट भट्रठों सीजन बंद होने को है और गर्मी भी बढ़ने लगी है। बहन की शादी भी करनी है। इसलिए घर लौट रहे हैं। -रूपू कुमार, यात्री बेला, गया, बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed