फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sealing action will be taken by marking illegal constructions in five police station areas

पांच थाना क्षेत्रों में अवैध निर्माणों को चिह्नित कर होगी सीलिंग की कार्रवाई

Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Sealing action will be taken by marking illegal constructions in five police station areas
दादोपुर मार्ग में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग पर नोटिस बोर्ड लगाते अधिकारी। सं? - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के नेतृत्व में एक टीम ने सोमवार को महानगर के दोदपुर मार्ग पर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। यहां नूर मंजिल के सामने इजलाल अहमद द्वारा कराए जा रहे निर्माण की शिकायत जनसुनवाई के दौरान की गई थी। निरीक्षण में पाया गया कि निर्माणकर्ता द्वारा सेट बैक कवर कर निर्माण किया जा रहा है, जो कि अनाधिकृत है।
विज्ञापन

स्थल पर उपस्थित जोनल अधिकारी और अवर अभियंता को निर्देशित किया गया कि अनाधिकृत निर्माण करने के लिए निर्माणकर्ता के विरुद्ध सीलिंग का नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त अवैध प्लाटिंग पर रोकथाम के लिए प्राधिकरण की टीम जोन- 3, जोनल अधिकारी वीपी सिंह के नेतृत्व में खैर- गोंडा रोड पर विनोद कुमार वर्मा एवं दिल्ली रोड गभाना में अवैध प्लॉटिंग चिह्नित की गई एवं सुसंगत धाराओं में कार्रवाई प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा जनसामान्य को सूचित करने लिए वहां बोर्ड भी लगाया गया। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि आने वाले दिनों में पांच थाना क्षेत्रों में अवैध निर्माण सील किए जाएंगे। इन थानों में अवैध निर्माणों को चिह्नित करते हुए सीलिंग की कार्रवाई के लिए तारीखें तय कर दी गई हैं और थानों से फोर्स भी मांग ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रत्येक जोन में थाना क्षेत्रों को शामिल किया गया है। 17 नवंबर से 30 नवंबर तक एडीए थाना कोतवाली नगर, सासनीगेट, मडराक, हरदुआगंज, देहलीगेट, गभाना आदि क्षेत्रों में अवैध निर्माणों को सील करेगा। इनमें कई निर्माण ऐसे हैं, जिनके नक्शे ही पास नहीं हुए हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो नक्शे के विपरीत बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed