{"_id":"671f155b3f6ed08e9f0c7a99","slug":"scrutiny-of-nomination-papers-in-khair-by-election-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर उपचुनाव: आज होगी नामांकन पत्रों की जांच, छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में, 13 नवंबर को वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर उपचुनाव: आज होगी नामांकन पत्रों की जांच, छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में, 13 नवंबर को वोटिंग
Mon, 28 Oct 2024 10:09 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2024 10:09 AM IST
सार
खैर विधानसभा उपचुनाव के चुनावी मैदान में छह प्रत्याशी मैदान में हैं। आज नामांकन पत्रों की जांच है, जिसके बाद फाइनल प्रत्याशी सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
खैर उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ की खैर विधानसभा मे 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में 28 अक्तूबर को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच होगी ।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच व 30 अक्तूबर तक नाम वापसी हो सकेगी । दोपहर बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आंवटित होंगे । 12 नवंबर को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना होंगी और 13 नवंबर को मतदान होगा । 23 नवंबर को धनीपुर मंडी में सुबह आठ बजे से समाप्ति तक मतगणना होगी।
विज्ञापन
चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी
- पहल सिंह, बहुजन समाज पार्टी
- विपिन कुमार, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी
- सुरेंद्र दिलेर, भारतीय जनता पार्टी
- नितिन कुमार चोटेल, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम )
- चारू कैन, समाजवादी पार्टी
- भूपेंद्र कुमार धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी