फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Screning shold be done for students from aboard

कोरोनाः विदेश से लौटे विद्यार्थी व शिक्षक कराएं अपनी सेहत की स्क्रीनिंग

Mon, 16 Mar 2020 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Screning shold be done for students from aboard
कोरोना वायरस को लेकर एएमयू प्रशासन लगातार एहतियात बरत रहा है। इसी कड़ी में इंतजामिया ने हाल ही में विदेश में आयोजित सेमिनार, कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे विद्यार्थियों और शिक्षकों को अपनी सेहत की स्क्रीनिंग कराने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यू प्रो. मुजाहिद बेग ने सभी संकायों के डीन, कॉलेज, स्कूल के प्रिंसिपल व सभी हाल के प्रोवोस्ट को भेजे पत्र में कहा कि ऐसे लोगों के नामों की सूची उपलब्ध करा दें, जो विदेश यात्रा से लौटे हों ताकि विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए की गई तैयारियों में सहयोग हो सके। प्रो. बेग ने कहा कि एएमयू में अध्ययनरत विदेशी छात्रों, जिन्होंने दो महीने के भीतर अपने देशों की यात्रा की है या उनके परिजन उनसे मिलने अलीगढ़ आए हैं, वह भी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व सीएमएस से संपर्क कर अपनी स्क्रीनिंग कराएं।
विज्ञापन

खांसी व जुकाम से पीड़ितों को घर पर नमाज पढ़ने की सलाह
एएमयू की मस्जिदों में जमात से नमाज पढ़ने वालों में से किसी एक में भी खांसी, बुखार, नजला, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ है, तो अपने घर पर नमाज पढ़ें। यह सलाह इंतजामिया ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यू प्रो. मुजाहिद बेग ने धर्मशास्त्र संकाय के अधिष्ठाता को भी कोरोना वायरस के संबंध में मस्जिदों में भी एहतियाती कदम उठाने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों में नमाज अदा करने वाले ऐसे नमाजी, जिनमें खांसी, बुखार, नजला, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ के लक्षण हैं, उन्हें मशविरा दिया जाए कि वह जमात के साथ नमाज अदा करने की बजाय अपने आवास पर ही नमाज अदा करें। डीएसडब्ल्यू ने कहा कि नमाज के दौरान मस्जिदों में नमाजी सफ के बीच एक सफ खाली छोड़कर खड़े हों, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed