फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scorpio caught on information of fake medicines

Aligarh News: नकली दवाओं की सूचना पर स्कॉर्पियो पकड़ी

Mon, 19 Jan 2026 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Scorpio caught on information of fake medicines
थाना क्षेत्र में घूम रही झांसी नंबर की स्कॉर्पियो के बारे में पुलिस को सूचना मिली कि इससे नकली दवाओं का कारोबार हो रहा है। पुलिस ने इसका पीछा शुरू कर दिया। वहीं भनक लगने पर चालक ने थाने से 100 मीटर पहले एक गैरेज में गाड़ी खड़ी कर खराबी की शिकायत की। चंद मिनटों में ही पुलिस टीम वहां पहुंच गई, जिसे देखकर गाड़ी चालक वहां से भाग गया। पुलिस ने गाड़ी के पिछले हिस्से को खोला तो उसमें दो कर्टन में दवाएं और कुछ सिरप बरामद हुए। गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस ने जीएसटी विभाग और ड्रग विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर जांच कराने का प्रयास किया, ताकि पता चल सके कि बरामद दवाएं सही हैं, जीएसटी देकर खरीदी गई हैं अथवा कोई और मामला तो नहीं है।
विज्ञापन

सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि सूचना पर गाड़ी को कब्जे में लिया गया है, जिसका चालक मौके पर नहीं मिला। दवाओं की जांच के लिए जीएसटी व ड्रग विभाग को अवगत करा दिया है, जो जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed