{"_id":"66f8ed675ff75fc9f60c2921","slug":"scorpio-car-overturns-in-ditch-on-national-highway-nine-people-injured-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Road Accident: नेशनल हाइवे पर स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, बच्चे समेत एक ही परिवार के नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Road Accident: नेशनल हाइवे पर स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, बच्चे समेत एक ही परिवार के नौ लोग घायल
Sun, 29 Sep 2024 11:32 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:32 AM IST
सार
महावीर की एक रिश्तेदारी में गमी हो गई थी। जिसमें शामिल होने वे परिजनों के साथ स्कॉर्पियो से ग्रेटर नोएडा गए थे। देर रात सभी लोग वापस आ रहे थे। रास्ते में हाईवे पर गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
पलटी स्कॉर्पियो कार को निकालती जेसीबी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के बौनेर के पास 28 सितंबर देर रात एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के नौ लोग जख्मी हो गए। सभी लोग ग्रेटर नोएडा से गमी में शामिल होकर एटा-जैथरा लौट रहे थे।
विज्ञापन
एटा के थाना जैथरा निवासी महावीर की एक रिश्तेदारी में गमी हो गई थी। जिसमें शामिल होने वे परिजनों के साथ स्कॉर्पियो से शनिवार को ग्रेटर नोएडा गए थे। देर रात सभी लोग वापस जैथरा आ रहे थे। रास्ते में हाईवे पर गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई। गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था। हादसे में नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची पुलिस व एंबुलेंस
हादसे के बाद घायल लोगों की चीख-पुकार मच गई। इलाका पुलिस से मदद मांगी गई। घायलों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस व एंबुलेंस करीब 45 मिनट की देरी से पहुंची। घायलों को जिला मलखान सिंह अस्पताल लाया गया। जहां से दो लोगों को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी गांधीपार्क के अनुसार घायलों में एटा जैथरा निवासी महावीर, राजकुमारी, राखी पांडे, उमा, वंशू, रामवीर समेत नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन