फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scooty rider woman dies after being hit by tractor

Aligarh Accident: ट्रैक्टर ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटी-बहनोई बाल-बाल बचे

Fri, 21 Nov 2025 06:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 06:08 PM IST
सार

मंजू देवी अपनी छोटी बहन के यहां गई थी। वहां से अपनी बेटी दिव्या और बहन के पति राजुल के साथ स्कूटी से गांव लौट रही थी। पिलखना चौराहे के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे मंजू की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Scooty rider woman dies after being hit by tractor
मृतका मंजू देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के अकराबाद अंतर्गत पनैठी-गंगीरी रोड पर पिलखना चौराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। घटना 21 नवंबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


थाना बरला के गांव चांदगढी निवासी कुंवरपाल सिंह की बेटी आरती निवासी सासनी गेट के बच्चा हुआ था। इस पर बड़ी बेटी मंजू देवी अपनी छोटी बहन के यहां गई थी। वहां से अपनी बेटी दिव्या और बहन के पति राजुल के साथ स्कूटी से गांव लौट रही थी। 
विज्ञापन


मंजू के चचेरे भाई जालिम सिंह ने पुलिस को बताया कि पिलखना चौराहे के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे मंजू (35) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी बेटी और बहनोई बाल-बाल बचे। हादसा होते ही लोगों की भीड़ लग गई। थाना पुलिस का कहना है कि परिजन से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed