{"_id":"6a9ba2c18a18b003c10e17af","slug":"canara-bank-loan-fraud-of-rs-35-80-lakh-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: केनरा बैंक में 35.80 लाख रुपये के ऋण में फर्जीवाड़ा, दो पर रिपोर्ट दर्ज, ऐसे हुआ फर्जीबाड़े का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: केनरा बैंक में 35.80 लाख रुपये के ऋण में फर्जीवाड़ा, दो पर रिपोर्ट दर्ज, ऐसे हुआ फर्जीबाड़े का खुलासा
Sat, 05 Sep 2026 10:34 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:34 AM IST
सार
बैंक को शक होने पर उसने बंधक बैनामे की जांच कराई। उप निबंधक कार्यालय से सत्य प्रतिलिपि की आधिकारिक जांच हुई। जांच में पता चला कि बैनामे के पेज नंबर एक की लाइन नंबर 6 में हेराफेरी की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर के धनीपुर स्थित केनरा बैंक में 35.80 लाख रुपये के ऋण में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। बैनामे में हेराफेरी कर बैंक को चूना लगाया गया। न्यायालय के आदेश पर गांधीपार्क थाने में एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
केनरा बैंक धनीपुर के शाखा प्रबंधक आलोक कुमार ने इस संबंध में शिकायत दी है। सासनीगेट सब्जी मंडी निवासी आशा रानी अग्रवाल और सह-खातेदार भगवान स्वरूप अग्रवाल ने बैंक से कुल तीन प्रकार के ऋण स्वीकृत कराए थे। इनमें 16 लाख रुपये का बंधक ऋण, 17 लाख रुपये की ओसीसी सीमा और 2.80 लाख रुपये का जीईसीएल ऋण शामिल था। यह कुल राशि 35.80 लाख रुपये बनती है। इस वित्तीय लेन-देन के एवज में 146.50 वर्गमीटर की एक संपत्ति बैंक के पास बंधक रखी गई थी। समय पर किस्तें जमा न होने के कारण 14 फरवरी 2025 को यह खाता एनपीए घोषित हो गया।
विज्ञापन
फर्जीबाड़े का खुलासा
बैंक को शक होने पर उसने बंधक बैनामे की जांच कराई। उप निबंधक कार्यालय से सत्य प्रतिलिपि की आधिकारिक जांच हुई। जांच में पता चला कि बैनामे के पेज नंबर एक की लाइन नंबर 6 में हेराफेरी की गई थी। पतिवाली शब्द के बाद जयमंगल शब्द कूटरचित तरीके से जोड़ा गया था। मूल दस्तावेज में ऐसा कोई शब्द मौजूद नहीं था। इसी फर्जी कागजात के आधार पर तीनों ऋण हड़प लिए गए थे।
विज्ञापन
मामले के तूल पकड़ने पर बैंक ने सरफेसी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। 30 अगस्त 2025 को बंधक संपत्ति की ई-नीलामी की गई। इस नीलामी से बैंक ने 22.88 लाख रुपये वसूल किए। हालांकि, इसके बावजूद 12.92 लाख रुपये का बकाया अभी भी बना हुआ है। सीओ धनंजय कुमार के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी जांच शुरू कर दी है।