फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scooty and Innova collide

Accident: ओवरटेक करने पर कार चालक ने स्कूटी सवार पर तानी पिस्टल, जांच में निकली टॉयगन, शांतिभंग में हुआ चालान

Tue, 14 Jul 2026 09:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 14 Jul 2026 09:55 PM IST
सार

दीपक ने जेब से पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु निकालकर सौरभ की कनपटी पर तान दी और गोली मारने की धमकी दी। बीच बाजार हथियार देख राहगीरों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Scooty and Innova collide
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के रेलवे रोड पर ओवरटेक के चक्कर में 13 जुलाई देर रात स्कूटी और इनोवा कार की टक्कर हो गई। इसके बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। कार चालक ने स्कूटी सवार पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी। हालांकि, पुलिस जांच में हथियार बच्चों की टॉयगन निकला।

विज्ञापन


गांधीपार्क थाना क्षेत्र के रेलवे रोड पर सारसौल के मयूर विहार निवासी सौरभ मित्तल स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आगे चल रही इनोवा कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान दोनों वाहनों के बीच हल्की रगड़ लग गई। इस बात पर कार चालक दीपक उपाध्याय ने बीच सड़क गाड़ी रोक ली और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान दीपक ने जेब से पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु निकालकर सौरभ की कनपटी पर तान दी और गोली मारने की धमकी दी। बीच बाजार हथियार देख राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना पर गांधीपार्क पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हथियार जब्त किया। थाने में जांच के दौरान पता चला कि वह प्लास्टिक की टॉयगन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर नकली पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में आरोपी का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed