Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   School children helping in filling SIR forms

SIR: बीएलओ नहीं, स्कूली बच्चे कर रहे एसआईआर फॉर्म भरने में मदद, फॉर्म के साथ नहीं देना है कोई पहचान पत्र

Sat, 22 Nov 2025 04:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 04:28 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि मतदाता 4 दिसंबर तक बीएलओ से प्राप्त हुए फार्म को भरकर उसे वापस कर दें। वापस करते समय किसी भी पहचान पत्र को जमा करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
School children helping in filling SIR forms
भुजपुरा स्थित नगला आशिकअली में बीएलओ के न रहने पर फॉर्म भरता बच्चा - फोटो : संवाद

विस्तार

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं को फार्म भरने में आ रही समस्या का समाधान बीएलओ नहीं बल्कि स्कूली बच्चे कर रहे हैं। यह बच्चे मोबाइल की सहायता से फार्म भरने में मतदाताओं की मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


भुजपुरा के नगला आशिक अली में वार्ड संख्या 47 में शुक्रवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां के पार्षद का कहना है कि आधिकांश लोगों का बीएलओ से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों तक फार्म नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन


फार्म के साथ नहीं देना है कोई पहचान पत्र
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि मतदाता 4 दिसंबर तक बीएलओ से प्राप्त हुए फार्म को भरकर उसे वापस कर दें। वापस करते समय किसी भी पहचान पत्र को जमा करने की जरूरत नहीं है। 9 दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोटों की पर्ची नहीं मिल रही है, इसमें समस्या आ रही है। बीएलओ से कहा तो आज-कल करते हैं।-हामिद, वार्ड संख्या-47

बीएलओ का कोई अता-पता नहीं है। क्षेत्र के 40 फीसदी लोगों को अभी तक पर्ची नहीं मिली है।-शब्बीर खान, वार्ड संख्या-44
बीएलओ से मिलने के लिए मतदाता भागदौड़ कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों तक फॉर्म नहीं पहुंचे हैं।-आसिफ अल्वी, पार्षद वार्ड संख्या-47
बीएलओ की शिकायतों की जांच कराई जाएगी। भ्रम फैलाने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई होगी।-पंकज कुमार, एडीएम प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed