Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scanning of documents from home to Hicks Thermometer Factory in Aligarh

Raid: अलीगढ़ में घर से हिक्स थर्मामीटर फैक्टरी तक दस्तावेजों की स्कैनिंग, डिजिटल डेटा और बैंक लॉकर्स भी खंगाले

Fri, 09 Jan 2026 05:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Jan 2026 05:46 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार, आयकर अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों, फैक्टरी मैनेजरों और अकाउंटेंट्स को आमने-सामने बिठाकर लंबी पूछताछ की। घर से बरामद हुए कैश और जेवरातों का मिलान फैक्टरी के बहीखातों और स्टॉक रजिस्टर से किया जा रहा है, ताकि अघोषित संपत्ति का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
Scanning of documents from home to Hicks Thermometer Factory in Aligarh
हिक्स थर्मामीटर के मालिक का आवास - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ की मशहूर थर्मामीटर निर्माता कंपनी हिक्स की फैक्टरी और उसके मालिक के आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी रही। विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने आईटीआई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट फैक्टरी और कंपनी के प्रमोटर्स हरि प्रकाश गुप्ता व सिद्धार्थ गुप्ता के सेंटर प्वाइंट स्थित आवास पर अपनी पकड़ और मजबूत की। कार्रवाई अब अपने सबसे निर्णायक और अंतिम दौर में पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


तीसरे दिन जांच टीम का मुख्य फोकस साक्ष्यों के मिलान पर रहा। सूत्रों के अनुसार, आयकर अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों, फैक्टरी मैनेजरों और अकाउंटेंट्स को आमने-सामने बिठाकर लंबी पूछताछ की। घर से बरामद हुए कैश और जेवरातों का मिलान फैक्टरी के बहीखातों और स्टॉक रजिस्टर से किया जा रहा है, ताकि अघोषित संपत्ति का पता लगाया जा सके। कार्रवाई के दौरान तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने फैक्टरी और आवास से मिले कंप्यूटर, सर्वर, हार्ड डिस्क और मोबाइल फोन का पूरा डेटा ‘’क्लोन’’ किया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ कंप्यूटरों और फाइलों में पासवर्ड लगे होने के कारण जांच में बाधा आई, जिसे साइबर विशेषज्ञों की मदद से क्रैक कराया गया। डेटा एनालिसिस के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या कोई समानांतर अकाउंटिंग (कच्चा-पक्का खेल) तो नहीं चल रहा था। आईटी विभाग की टीम बृहस्पतिवार को प्रमोटर्स को लेकर उनके बैंक लॉकर्स तक भी पहुंची। लॉकर में मौजूद कीमती सामान और निवेश संबंधी दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही टीम ने एक विस्तृत पंचनामा तैयार किया है, जिसमें जब्त किए गए नकद, ज्वेलरी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का ब्योरा दर्ज किया गया है।तीन दिनों की छापे के बाद अब टीम जब्ती की अंतिम सूची तैयार करने में जुटी है। कई महत्वपूर्ण फाइलों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। जिन संपत्तियों या दस्तावेजों का संतोषजनक हिसाब नहीं मिल पा रहा है, उन्हें विभाग द्वारा सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed