फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sawan

हर ओर एक ही जयकारा, जय शिव ओमकारा ....

Tue, 02 Aug 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sawan
अचलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : CITY OFFICE
सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में हर-हर बम-बम भोले, जय शिव ओमकारा के जयकारों की गूंज रही। भक्तों ने गंगाजल, दूध के साथ ही बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कई भक्तों ने बाबा का रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह चार बजे से भक्तों का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था। खेरश्वरधाम मंदिर में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और जलाभिषेक एवं दूध चढ़ाकर मनौतियां मांगीं। भक्तों ने यहां रुद्राभिषेक, शिव चालीसा के पाठ के साथ ही भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान कर प्रसाद बांटा और भंडारे का आयोजन किया। देर शाम तक यहां भक्तों की भीड़ रही। मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सेवादार व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। शाम को हुई महाआरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अचल ताल स्थित अचलेश्वर धाम मंदिर में सुबह से भक्तों की कतार लगी रही और उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक और दूध से अभिषेक करने के बाद पूजा-अर्चना की और भोग प्रसाद चढ़ाया। जयगंज स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, फूल, बेलपत्र, धतूरा, शहद, इत्र, भांग एवं अक्षत चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। मंदिरों में फूल बंगला सजाने के साथ ही रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और शाम को महाआरती का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गभाना के कन्होई गांव स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम एवं अतरौली के बिजौली के पातालेश्वर महादेव मंदिर समेत देहात क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। सभी स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।

रोडवेज बसें न चलने से यात्री रहे परेशान
सावन के सोमवार एवं भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों के साथ रोडवेज बसों के शहर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी। दिल्ली, मथुरा, आगरा एवं एटा की ओर से आने वाले वाहनों को हाईवे बाईपास से होकर गुजारा गया। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक शहर आने वाले लोग हाईवे और जीटी रोड से पैदल ही या दूसरे वाहनों का सहयोग लेकर गंतव्य को पहुंच सके। यही हाल यहां से दूसरे शहरों को जाने वाले यात्रियों का रहा। उन्हें आवागमन में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा।

खेरेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रद्धलुओं की भीड़।

खेरेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रद्धलुओं की भीड़।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed