{"_id":"661c055577a88cb5040723ee","slug":"satta-ka-sangram-chunavi-rath-lok-sabha-elections-2024-aligarh-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: चुनावी रथ ने जाना मूड, उठे चुनाव से जुड़े मुद्दे, पार्टी प्रतिनिधियों ने खुलकर रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: चुनावी रथ ने जाना मूड, उठे चुनाव से जुड़े मुद्दे, पार्टी प्रतिनिधियों ने खुलकर रखे विचार
Sun, 14 Apr 2024 10:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:03 PM IST
सार
Loksabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पहुंचा। यहां घंटाघर पार्क में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उनके मुद्दे पर बात की। इस दौरान सबने अपने अपने दावे किए और जनता ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम में हुई सियासी चर्चा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम 14 अप्रैल को अलीगढ़ पहुंचा। इस दौरान जिले का चुनावी मूड जाना, टोह ली, प्रत्याशियों के दावों पर बात की। घंटाघर पार्क में सियासी परिचर्चा कर अलीगढ़ से यह कारवां आगे रवाना हो गया।
विज्ञापन
कुल मिलाकर इस दौरान सबने अपने अपने दावे किए और जनता ने अपना पक्ष रखा। इस दौरान हर स्तर पर विकास, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे सामने आए। जिन पर सत्ता पक्ष सहित हर दल ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान दिन की शुरुआत सबसे पहले अतरौली अड्डे पर आम लोगों के बीच चर्चा पर चर्चा से हुई। फिर दोपहर में डीएस कॉलेज परिसर में युवाओं व छात्रों से राय ली गई। शाम को घंटाघर पार्क में पार्टी नेताओं से पक्ष प्रतिपक्ष लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सियासी चर्चा: पक्ष ने रखी अपनी बात, विपक्ष ने साधा निशाना
चुनावी रथ घंटाघर पार्क में पहुंचा। जहां सभी दलों के पदाधिकारियों के बीच संवाद हुआ। इस दौरान सत्ता पक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिला सुरक्षा पर बहुत काम हुआ है। एक फोन कॉल पर तुरंत पुलिस पहुंच जाती है। क्राइम पर भी लगाम लगी है। अब लड़कियां आराम से स्कूल-कालेज जाती हैं। वहीं सरकार ने तीन तलाक पर भी लगाम लगाकर महिलाओं को इंसाफ दिलाया है। विपक्ष ने कहा कि सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य की और सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा और स्वास्थ्य में बदलाव के कारण ही देश तरक्की कर सकता है। यह समय की मांग है।
विपक्षी नेताओं ने कहा कि मौजूद सरकार में कोई काम नहीं हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास हर क्षेत्र में सरकार फेल हो रही है। गरीबों, किसानों और आम जनता की हालत खराब है। विपक्ष के इन आरोपों पर भाजपा के नेताओं ने पलटवार किया। वहीं कई विकास कार्यों की गिनती कराते हुए विपक्ष पर ढोंग रचने का आरोप लगाया। सपा के नेताओं ने कहा कि बदलाव जनता ने किया है, मगर अब झेल रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने सवाल किया कि अब दो माह पहले ही भाजपा को रोड और अन्य विकास कार्यों की याद क्यों आई। स्मार्ट सिटी में भेदभाव क्यों है। महंगाई, बेरोजगारी पर काम नहीं हुआ है।
बसपा ने अग्निवीर योजना का मुद्दा उठाया। यह देश के लिए गलत है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जितने कार्य भाजपा में किए जा चुके हैं, उतने आज तक किसी में नहीं हुए। इस दौरान पेंशन, राज्य विश्वविद्यालय, देश की सीमा, सडक़ों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महंगाई आदि पर पक्ष प्रतिपक्ष में बात हुई। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा, सपा जिला महासचिव मनोज यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा.सोमवीर सिंह, नवेद खां के अलावा भाजपा से सौरभ चौधरी, अमित गोस्वामी, जय यादव, शिवम पंडित, राकेश राधे, बसपा से गजराज विमल, सपा से आमिर आबिद आदि मौजूद रहे।