फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sasni-Vijaygarh-Akrabad road will be widened

Aligarh: सासनी-विजयगढ़-अकराबाद मार्ग का होगा नवीनीकरण और चौड़ीकरण, सीएम ने दिया सांसद को आश्वासन

Sun, 18 May 2025 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 18 May 2025 01:15 AM IST
सार

ग्रामीणों की मांग पर हाथरस सांसद अनूप प्रधान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल कर इसके चौड़ीकरण की मांग की है। सीएम ने इसमें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
Sasni-Vijaygarh-Akrabad road will be widened
सासनी-विजयगढ़-अकराबाद मार्ग - फोटो : संवाद

विस्तार

लगभग 26 किलोमीटर लंबे सासनी-विजयगढ़-अकराबाद मार्ग का नवीनीकरण और चौड़ीकरण होगा। सांसद अनूप प्रधान ने बताया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका आश्वासन दे दिया है। जल्द ही इसका प्रस्ताव मंजूर होगा। इसके बाद काम शुरू होगा।

विज्ञापन


सासनी-विजयगढ़-अकराबाद मार्ग लगभग 26 किमी लंबा है, जिसकी चौड़ाई लगभग 12 फुट से ज्यादा है। इस रोड पर सासनी स्टेशन, नगला पतुआ, नगला काशी, निनामई, कौमरी, नर्रऊ, वराकंला, थिरामई, कुरहला, विजयगढ़, बजरंगपुर, नगला तुला, वरोठ, सिंह पुर, मदौवा, नगला सरताज और दिनावली आदि गांव हैं। लोक निर्माण विभाग हाथरस द्वारा इसको बनाने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया था, परंतु स्वीकृति नहीं हो सकी। पांच वर्ष पहले इसका निर्माण इसी विभाग ने कराया था। इसके बाद रखरखाव नहीं होने से सड़क जर्जर हाल हाे गई।
विज्ञापन

सीएम योगी से सांसद अनूप प्रधान की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर हाथरस सांसद अनूप प्रधान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल कर इसके चौड़ीकरण की मांग की है। सीएम ने इसमें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दे दिया है, जल्द से जल्द इस मार्ग का नवीनीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed