{"_id":"678ce1189e9ebef3b30fda2a","slug":"sarva-shakti-seva-sanstha-got-eight-couples-married-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एक मंडप, आठ जोड़े, पवित्र अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्म के लिए हुए एक-दूजे के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एक मंडप, आठ जोड़े, पवित्र अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्म के लिए हुए एक-दूजे के
Sun, 19 Jan 2025 04:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 19 Jan 2025 04:55 PM IST
सार
एक मंडप में अग्नि की आठ पवित्र वेदियां बनी हुई थीं। मुस्कान संग सूरज, निशा संग रवि, प्रिय संग नीरज, सोरानी संग राहुल, रानी संग योगेश, अंजू संग ओम प्रकाश, निशा संग जीतू, राधा संग राजाबाबू ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूसरे को अंगीकार किया।
विज्ञापन
वर-वधू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सर्वशक्ति सेवा संस्था ने गोल्ड माइन कॉन्वेंट स्कूल प्रांगण में आठ जोड़ों का विवाह कराया। साथ ही वर-वधू के लिए जरूरत के सभी सामान दिया गया। घराती और बरातियों ने वर-वधू को आर्शीवाद दिया और प्रतिभोज किया।
विज्ञापन
वर बरातियों को लेकर गोल्ड माइन कॉन्वेंट स्कूल स्थित विवाहस्थल पर पहुंचे। वधू पक्ष की महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ वर का स्वागत किया। एक मंडप में अग्नि की आठ पवित्र वेदियां बनी हुई थीं। मुस्कान संग सूरज, निशा संग रवि, प्रिय संग नीरज, सोरानी संग राहुल, रानी संग योगेश, अंजू संग ओम प्रकाश, निशा संग जीतू, राधा संग राजाबाबू ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूसरे को अंगीकार किया।
विज्ञापन
पंडित लोकेश शास्त्री ने आठ जोड़ों को भारत भाषा के प्रति सदैव तत्पर रहेने व बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ का आठवां वचन दिलवाया। संस्था की ओर से सभी बेटियों को जरूरत का सामान बेड, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी, मेज, बर्तन, कपड़ा, पंखा आदि दिया। विवाह समारोह में आए कन्या व वर पक्ष के लोगों ने भोजन किया।
विज्ञापन
विवाह समारोह में अमित गर्ग, राम अग्रवाल, सुनील छतारी, बृजेश अग्रवाल (नीलू भाई),देव कुमार गर्ग (बीटीसी), योगेश सर्राफ, अंता प्रधानजी, ओमेंद्र अग्रवाल (डिम्पल), तेज प्रकाश अग्रवाल (बॉबी बालाजी), वरुण वार्ष्णेय (बंटू), रवि कुमार गुप्ता (आढ़ती) गुरदीप सिंह, बनवारी लाल सैनी, ज्ञानेश गुप्ता (निधौली), विकास, मुकेश अग्रवाल ने वर-वधू को आर्शीवाद दिया।
विवाह समारोह में संस्था की संस्थापक कृष्ण कुमार गुप्ता, अध्यक्ष संतोष कुमार वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष रवि गोयल, हर्षिल अग्रवाल, सचिव विक्की गुप्ता, उपसचिव स्वदेश कुमार, मयंक बंसल,सह कोषाध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय, मंत्री मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष दुष्यंत वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी फैरी गुप्ता, मुकेश सिंघल, माधव ठाकुर, पुष्पेन्द्र राजपूत आदि मौजूद रहे।