{"_id":"be879a4d6b1bf7f344ea3bc00a5f3c57","slug":"sangeet-som-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत सोम का मीट फैक्ट्री चलाने में शामिल होना शर्मनाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत सोम का मीट फैक्ट्री चलाने में शामिल होना शर्मनाक
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 12 Oct 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने तल्ख बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ने जम्मू-कश्मीर में बीफ पार्टी देने वाले निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद की पिटाई को उचित बताया है। उन्होंने रशीद की पिटाई करने वाले भाजपा विधायकों को उत्तर प्रदेश में बुलाकर सम्मानित करने का भी एलान किया है।
रविवार को एक कार्यक्रम के सिलसिले में अलीगढ़ पहुंचीं साध्वी प्राची ने जम्मू-कश्मीर विधान सभा में राशिद की पिटाई प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि गौ माता की हत्या करने वाले लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर जाकर पिटाई करने वाले भाजपा विधायकों से मिलेंगी। अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडे के आवास पर साध्वी प्राची ने भाजपा विधायक संगीत सोम प्रकरण पर कहा कि यह शर्म की बात है कि विधायक संगीत सोम मीट फैक्ट्री चलाने में शामिल थे। नेताओं का दोगला चेहरा समाज में नहीं होना चाहिए। दादरी के बिसाहड़ा प्रकरण पर उन्होंने कहा कि मृतक इकलाख पाकिस्तान में रहकर आया था और उसके घर में गौ मांस व सिर मिले थे। उन्होंने कहा कि शासन ने उनके बिसाहड़ा जाने पर इसलिए प्रतिबंध लगा दिया ताकि सच्चाई न सामने आ जाए। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा में जान गंवाने वालों की आंसू पोछने प्रदेश सरकार नहीं जाती है। उन्होंने कहा कि बिसाहड़ा में पुलिस युवाओं का उत्पीड़न कर रही है।
डर से लोग गांव छोड़कर भाग गए हैं। एक युवक डर से आत्म हत्या कर ली, एक विकलांग हो गया है। सपा सरकार तुष्टीकरण में जुटी है। उन्होंने आजम खां एवं प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि सरकार उनकी हत्या कराना चाहती है। मुख्यमंत्री अलिखेश यादव को चुनौती दी कि यदि उनमें हिम्मत है तो यूएनओ में देश की शिकायत करने वाले आजम खां को मंत्री पद से हटा दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ अन्याय कर रही है। बरेली र्गइं तो उनके खिलाफ थाने में एफआईआर करा लिखा दी गई है।