{"_id":"647b4ebcd4b591b41b04bb96","slug":"samruddhi-tigers-and-sahara-aligarh-reached-the-semi-finals-of-apl-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एपीएल के सेमीफाइनल में पहुंचे समृद्धि टाइगर्स और सहारा अलीगढ़, अंकुर को मिला मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एपीएल के सेमीफाइनल में पहुंचे समृद्धि टाइगर्स और सहारा अलीगढ़, अंकुर को मिला मैन ऑफ द मैच
Sat, 03 Jun 2023 08:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 03 Jun 2023 08:01 PM IST
सार
अलीगढ़ प्रीमियर लीग का पहला सेमीफाइनल समृद्धि टाइगर्स बनाम माहेश्वरी सुपर किंग्स और दूसरा सेमीफाइनल सहारा अलीगढ़ बनाम ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
एपीएल के मैच की बल्लेबाजी का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर चल रही अलीगढ़ प्रीमियर लीग में सहारा अलीगढ़ ने एनएसडीपी लायंस को 98 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। रविवार को पहला सेमीफाइनल समृद्धि टाइगर्स बनाम माहेश्वरी सुपर किंग्स और दूसरा सेमीफाइनल सहारा अलीगढ़ बनाम ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को निर्धारित 20 ओवर के मैच में सहारा अलीगढ़ ने तीन विकेट पर 277 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अंकुर चौधरी ने 47 गेंदों में 12 चौके और 11 छक्के की मदद से 132 रन की पारी खेली। आशीष चौधरी ने 38 गेंदों में पांच चौके और सात छक्के की मदद से 79 रन बनाए।
विज्ञापन
एनएसडीपी के वसीम ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी एनएसडीपी टीम 7 विकेट पर 179 रन सकी। अंकुर सारस्वत ने 52 रन बनाए। साहिल खान ने 45 रन की पारी खेली। सहारा के गेंदबाज सौरव चौधरी और मोहम्मद इमरान ने तीन-तीन विकेट झटके। अंकुर चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोपाल शर्मा ने दिया।
विज्ञापन