फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sameer Jaat gang

कुख्यात समीर जाट गैंग चुरा रहा वाहन

Wed, 13 Jan 2016 01:55 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 13 Jan 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sameer Jaat gang

किसी जमाने में ग्वालियर में मारे गए कुख्यात शूटर समीर जाट का साथी रहा ग्रेनेड और पिस्टल संग गिरफ्तार हुआ विजेंद्र उर्फ पप्पू अब वाहन चोरों का सरगना बन गया है। वह शहर से दुपहिया व चौपहिया वाहनों को चोरी कराकर उन्हें मध्य प्रदेश के ग्वालियर व आसपास के जिलों में बेच रहा था। पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर तीन चौपहिया व पांच दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। इस दौरान उसका एक साथी भाग जाने में सफल रहा।

विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ.ब्रजेश सिंह व सीओ तृतीय राजीव सिंह ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि क्वार्सी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पप्पू निवासी गीता विहार को तमंचा, कारतूस सहित दबोचा। बाद में उसकी निशानदेही से एक इनोवा मथुरा नंबर, अल्टो दिल्ली नंबर, इंडिका वी-2 हरियाणा नंबर, एक्टिवा हरियाणा नंबर, एक डिस्कवर बाइक मेरठ नंबर, पल्सर हरियाणा नंबर, एक पल्सर व स्पलेंडर बाइक अलीगढ़ नंबर बरामद की। 

विज्ञापन

इस दौरान उसका साथी महेश उर्फ ताऊ निवासी गीता विहार भाग जाने में सफल रहा। पप्पू ने स्वीकारा कि यहां उसने शहर में आधा दर्जन से ज्यादा लड़के छोड़ रखे हैं। जिनसे वह वाहन चोरी कराता था और इन वाहनों को खुद मध्य प्रदेश के ग्वालियर व आसपास जिलों में बेचता था। चूंकि उसके स्थानीय दीवानी से भागने के बाद ग्वालियर में मारे गए कुख्यात शूटर समीर जाट से बेहतर रिश्ते थे और समीर के साथ ग्वालियर में काम किया। इसलिए वहां उसके अच्छे संबंध हैं। इसलिए वहां आसानी से माल खप जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू पूर्व में ग्वालियर में ग्रेनेड व पिस्टल संग गिरफ्तार हुआ था। वहां से छूटकर आने के बाद उसने यह धंधा शुरू कर दिया। इस खुलासे में एसओ रविंद्र बहादुर, एसआई सत्यभान, सुनील कुमार, अजब सिंह, सिपाही अखिल प्रताप, जयप्रकाश, जुगेंद्र की भूमिका सराहनीय रही। इस खुलासे पर एसएसपी ने टीम को ढाई हजार के नगद इनाम की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed